
बल्लभ नगर वार्ड स्थित रंगमहल में प्रसारित हुआ प्रधानमंत्री जी की” मन की बात”कार्यक्रम, किरण बुआ सहित बड़ी संख्या में किन्नरों समुदाय के सदस्यों ने ली भाजपा की सदस्यता
भाजपा की जिला स्तरीय बैठक आज
सागर। भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष गौरव सिरोठिया, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य शैलेश केसरवानी,जिला महामंत्री श्याम तिवारी,जिला उपाध्यक्ष लक्ष्मण सिंह ने रविवार को सागर के बल्लभ नगर वार्ड बूथ क्रमांक 115 स्थित किन्नर समुदाय के डेरे रंगमहल पर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की “मन की बात” कार्यक्रम को सुना और बड़ी संख्या में किन्नर समुदाय के सदस्यों सदस्यों को भाजपा की सदस्यता दिलाई।
इस दौरान मीडिया से चर्चा करते हुए जिला अध्यक्ष गौरव सिरोठिया ने कहा कि पार्टी द्वारा संगठन पर्व के अंतर्गत बृहद रूप से सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है जिसमें पार्टी के पदाधिकारी,जनप्रतिनिधि व कार्यकर्ता सभी समाज, वर्गों के बीच पहुंचकर उन्हें भाजपा की सदस्यता दिला रहे हैं।इसी क्रम में रविवार को सागर में बड़ी संख्या किन्नर समाज के लोगो को पार्टी की सदस्यता दिलाकर उन्हें भाजपा परिवार में शामिल किया है। साथ ही उन्होंने कहा कि किन्नर समाज का देश एवं समाज के विकास में अहम भूमिका है। किन्नर समाज के लोगों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर पार्टी को मजबूत किया है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के कुशल नेतृत्व में किन्नर समाज को देश-दुनिया में मान-सम्मान मिला है। किन्नर समाज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विकास कार्यों से खुश है।
प्रदेश कार्यसमिति सदस्य शैलेश केसरवानी ने किन्नर समुदाय के सदस्यों द्वारा भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता लेने पर सभी का आभार व्यक्त किया है।
किन्नर समुदाय की सागर प्रमुख किरण बुआ ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश सरकार में हम किन्नरों को बहुत सम्मान मिला है। प्रधानमंत्री मोदी के कुशल नेतृत्व में भारत विकसित राष्ट्र बनने की ओर आगे बढ़ रहा है। पूरा किन्नर समाज प्रधानमंत्री जी के साथ खड़ा है। हम सभी उनकी लंबी उम्र की कामना करते हैं।
इस दौरान पार्टी पदाधिकारियों ने पूर्व महापौर कमला बुआ को नमन कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए।
भारतीय जनता पार्टी की जिला स्तरीय बैठक आज
भाजपा जिला मीडिया प्रभारी श्रीकांत जैन ने बताया कि पार्टी द्वारा चलाए जा रहे सदस्यता अभियान 2024 के प्रथम चरण की समीक्षा एवं द्वतीय चरण की तैयारियों के संदर्भ में भाजपा की जिला स्तरीय बैठक सोमवार 30 सितंबर को होटल पैराडाइज में प्रातः 11 बजे से जिला अध्यक्ष गौरव सिरोठिया की अध्यक्षता में आयोजित की जाएगी।
श्रीकांत जैन
जिला मीडिया प्रभारी











