इंदौर में बदमाशों का आतंक: स्वर्ण बाग कॉलोनी में चार से अधिक कारों में तोड़फोड़, घर के बाहर केमिकल फेंका!

इंदौर में बदमाशों का आतंक कम होने का नाम नहीं ले रहा है इसी कड़ी में एक घटना इंदौर के एमआईजी थाना क्षेत्र के स्वर्ण बाग कॉलोनी में सामने आई, स्वर्ण बाग कॉलोनी में देर रात बदमाशों ने चार से अधिक कार में तोड़फोड़ की घटना को अंजाम दिया तो वही एक घर के बाहर कुछ केमिकल उड़कर फरार हो गए फिलहाल पूरे मामले की जानकारी रहवासियों ने एमआईजी पुलिस को दी है और एमआईजी पुलिस पूरे मामले में सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है और उन्हें जल्द गिरफ्तार करने की बात कही जा रही है।

इंदौर पुलिस जहां एक और बदमाशों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की बात कर रही है तो वहीं दूसरी ओर पुलिस की कार्यप्रणाली पर बदमाश सवाल खड़े कर रहे हैं इसी कड़ी में एक मामला सामने आया , इंदौर के एमआईजी थाना क्षेत्र में जहां देर रात बाइक सवार बदमाशों ने जमकर उत्पाद मचाया और घर के बाहर खड़ी हुई तीन से चार कारों में तोड़फोड़ की घटना को अंजाम दिया , साथ ही बदमाशों ने कुछ घरों के बाहर केमिकल भी फेंक कर किसी अनहोनी घटना को अंजाम देने की कोशिश भी की , लेकिन जब अल सुबह कॉलोनी के रहवासियों ने कारो के कांच टूटे हुए देखे और घरों के बाहर केमिकल फैला हुआ देखा तो पूरे मामले की जानकारी एमआईजी पुलिस को दी है , वहीं मृग पुलिस पूरे ही मामले में आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है तो वहीं क्षेत्रीय रहवासियों का कहना है कि आए दिन क्षेत्र में ही मौजूद कुछ युवक द्वारा इस तरह से घटनाओं का अंजाम दिया जा रहा है और पूर्व में भी उनकी शिकायत पुलिस को की जा चुकी है लेकिन पुलिस इस पूरे मामले में किसी तरह की कोई कार्रवाई उन युवकों के खिलाफ नहीं कर रही है तो वहीं अब पुलिस का कहना है कि पूरे ही मामले में घटना को अंजाम देने वाले आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Comment

Read More