
02 अक्टूबर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर “स्वच्छता दिवस” स्वच्छ भारत
स्वच्छ भारत,स्वस्थ भारत इसी संकल्प को आगे बढ़ाते हुए नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि रमेश कुमार चढ़ार ने कहा हमें भी अपने क्षेत्र अपने मोहल्ले,गली को स्वस्थ एवं स्वच्छ रखना है।
अगर हमने स्वयं ठान लिया कि हम अपने मोहल्ले गली को स्वच्छ रखेंगे तो बिलहरा को स्वच्छता में नंबर वन बनने से कोई नही रोक सकता।
सीएमओ राजेश कुमार खटीक ने जनप्रतिनिधियों एवं समस्त गणमान्यजनो से आग्रह किया कि बिलहरा को स्वच्छ एवं स्वस्थ रखने में सभी अपना सहयोग प्रदान करें।
आप सभी की स्वयं जिम्मेदारी है अपने आसपास की स्वच्छता बनाए रखें और दूसरों को भी स्वच्छ रखने के लिए प्रेरित करें।माननीय प्रधानमंत्री जी का सपना है स्वच्छ भारत,स्वस्थ भारत इस सपने को पूरा करने में हम सभी अपना सहयोग प्रदान करें इस अवसर पर सभी पार्षदगण ,कर्मचारीगण स्व-सहायता समूह की महिलाएं उपस्थित रही।











