सागर में 75 वर्षीय वृद्ध महिला का सहारा बनी डायल-100 थाना मोतीनगर क्षेत्र में भटक रही वृद्ध महिला को डायल-100 जवानों द्वारा वृद्धाश्रम पहुँचाया गया

सागर में 75 वर्षीय वृद्ध महिला का सहारा बनी डायल-100
थाना मोतीनगर क्षेत्र में भटक रही वृद्ध महिला को डायल-100 जवानों द्वारा वृद्धाश्रम पहुँचाया गया

सागर के थाना मोतीनगर क्षेत्र के रजुआ गाँव में एक वृद्ध महिला मिली है जो अपने बारे में जानकारी नहीं दे पा रही है, पुलिस सहायता की आवश्यकता है। सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-100 भोपाल में दिनाँक 02-10-2024 को प्राप्त हुई। सूचना प्राप्ति पर तत्काल मोतीनगर थाना क्षेत्र में तैनात डायल-100 वाहन को मदद के लिए रवाना किया गया। डायल-112/100 स्टाफ प्रधान आरक्षक कमलेश नामदेव तथा पायलेट सलमान खान ने मौके पर पहुँचकर 75 वर्षीय बुजुर्ग महिला के बारे में आसपास के क्षेत्र में पूछताछ की। परिजनों के बारे में कोई जानकारी नहीं मिलने पर डायल-112/100 जवानों ने महिला को थाना लेकर आये। थाना प्रभारी श्री जशवंत सिंह राजपूत के प्रयासों से वृद्ध महिला को भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी द्वारा संचालित वृद्धाश्रम में रहने की व्यवस्था की गयी।

Leave a Comment

Read More