स्काउट गाइड ने विद्यालयो में स्वच्छता पखवाड़ा का संदेश दिया

स्काउट गाइड ने विद्यालयो में स्वच्छता पखवाड़ा का संदेश दिया

जिला शिक्षा अधिकारी के जिला सागर के निर्देशन में दामोदर अग्निहोत्री द्वारा निरंतर स्वच्छता पखवाड़ा अंतर्गत स्काउट गाइड कार्यालय सहित चितौरा, गंभीरिया, भापेल विद्यालय मे जा जाकर स्काउट गाइड के साथ स्वच्छता का संदेश दिया। साथ ही जिले के सभी विधायलो में स्वच्छता पखवाड़ा अंतर्गत किए जा रहे विभिन्न कार्यक्रमाें में स्काउट गाइड भी सहभागिता कर रहे।
भारत स्काउट एवं गाइड जिला व संभागीय मुख्यालय सागर में भृत्य पद पर कार्यरत कर्मचारी  भगवान दास के सेवानिवृत्ति होने पर स्काउट गाइड द्वारा शाल श्रीफल और स्मृति चिन्ह भेंट कर विदाई दी एवं आगे की आयु इसी तरह सक्रिय एवं खुशी से बिताने के लिए आशा की ।

कार्यालय परिसर में स्वच्छता अभियान मे श्रमदान किया गया और पौधे लगाए गए ।
इस अवसर पर  कंचन सिंह प्रभारी ए एस ओ सी सागर पूर्व उपाध्यक्ष सागर दामोदर अग्निहोत्री , गौरी शंकर शर्मा जिला प्रशिक्षण आयुक्त स्काउट ,  लीलाधर अहिरवार जिला सचिव  चंद्रभान लोधी डी.ओ.सी. श्री लाल सिंह चढ़ॉर ,मिश्रा  ,श्रीमती कृष्णा साहू मैसेंजर आँफ पीस कोऑर्डिनेटर सागर  मंजूलता राय, ज्योति यादव इंद्रा दास , हेमलता पचौरिया , सुनीता सोनी , रेंजर भाग्यश्री वैष्णवी यादव राष्ट्रपति रोवर भगवान सिंह लोधी,संजय सिंह सूर्यवंशी एवं  प्रकाश चंद साहू राहुल कुर्मी अनिल विश्वकर्मा ,राजेशसिंह राजकुमार शिवकुमार एवं कार्यालय समस्त स्टाफ उपस्थित रहा संयुक्त संचालक लोक शिक्षण संभाग सागर श्री मनीष वर्मा एवं जिला शिक्षा अधिकारी  अरविंद जैन द्वारा शुभकामनाएं दी गई ।

Leave a Comment

Read More