वेस्ट सेन्ट्रल रेलवे मजदूर संघ सागर ने अप्सरा रेलवे कालोनी का किया निरीक्षण, कर्मचारी समस्याओं का किया समाधान!

*वेस्ट सेन्ट्रल रेलवे मजदूर संघ सागर द्वारा कर्मचारी संपर्क अभियान के तहत् किया गया अप्सरा रेलवे कालोनी का निरीक्षण

वेस्ट सेन्ट्रल रेल्वे मज़दूर संघ शाखा सागर द्वारा रेल कर्मचारी संपर्क अभियान के तहत् सागर स्थित अप्सरा रेल्वे कॉलोनी का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण में रेल्वे कॉलोनी की साफ सफाई एवं अनुरक्षण संबंधी मामले यूनियन की जानकारी में लाए गए, जिनका त्वरित निराकरण कराने हेतु अध्यक्ष बनवारी लाल मीना द्वारा आश्वासन दिया गया।
कॉलोनी से कचरे का नियमित रूप से न उठाए जाने की शिकायत पर शाखा सचिव डॉ मो शमशाद द्वारा संबंधित विभाग के अधिकारीयों से फोन पर ही संपर्क किया, जिस पर संबंधित द्वारा अगले दिन कचरे व गंदगी को साफ कराने की बात की गई। कोषाध्यक्ष  राघवेन्द्र सिंह दीवान के द्वारा अप्सरा रेल कालोनी की समस्याओं के जल्द से निराकरण कराने की बात करते हुए वर्तमान में मज़दूर संघ द्वारा कराए गए कार्यों की जानकारी दी गई। यूथ विंग कोषाध्यक्ष  राकेश शुक्ला द्वारा रेल कर्मचारी हित में वेस्ट सेन्ट्रल रेलवे मजदूर संघ के पांच संकल्पों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई व उपाध्यक्ष  रामेश्वर कुशवाहा द्वारा उपस्थित रेल कर्मचारियों से दिसंबर में होने वाले यूनियन की मान्यता के चुनाव में वेस्ट सेन्ट्रल रेल्वे मज़दूर संघ के चुनाव चिन्ह गाय पर मोहर लगाने की अपील की गयी। कार्यक्रम में वेस्ट सेन्ट्रल रेल्वे मजदूर संघ सागर के अध्यक्ष  बनवारी लाल मीना, सचिव डॉ मो शमशाद, सहायक सचिव  रामकेश मीना, कोषाध्यक्ष  राघवेन्द्र सिंह दीवान, यूथ विंग उपाध्यक्ष  रामेश्वर कुशवाहा, यूथ विंग कोषाध्यक्ष  राकेश शुक्ला,  अशोक पटेल,  अमित अग्रवाल,  वेद प्रकाश मीना ,  गुबंदी ,  शैलेश कुमार,  हुकुमलाल,  महीपत,  बबलू कुमार, राजा पटेल,  सिंघासन पासवान,  अर्जुन, संतोषी लाल मीना,  नज़ीर खान,  प्रमोद सहित अनेक विभागों के रेल कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

Leave a Comment

Read More