
सड़क हादसे में मृतक व घायलों के परिजनों द्वारा शव रखकर किया प्रदर्शन।
पूर्व मंत्री सुरेन्द्र चौधरी पहुंचे मौके पर।
पीड़ितों व प्रशासनिक अधिकारियों से की चर्चा।
सी.एस.पी व तहसीलदार के आश्वासन के बाद हुआ मृतक का अंतिम संस्कार।
सागर / गत रात्रि थाना कैन्ट क्षेत्र अन्तर्गत झांसी रोड पर हुये सड़क हादसे में भैंसा पहाड़ी निवासी प्रकाश पिता अर्जुन घोषी की हुई मौत तथा अन्य लोगों के घायल होने की घटना उपरान्त मृतक व घायलों के पीड़ित परिजनों के साथ ग्रामीणों के द्वारा मृतक प्रकाश घोषी का शव रखकर प्रदर्शन किये जाने की सूचना लगते ही मध्य प्रदेश शासन के पूर्व मंत्री सुरेन्द्र चौधरी ने विभिन्न मांगें लेकर प्रदर्शन कर रहें पीड़ित परिजनों व ग्रामीणों के बीच पहुंच कर सम्पूर्ण घटनाक्रम की जानकारी ली तथा मौके पर मौजूद नगर पुलिस अधीक्षक एवं तहसीलदार सागर सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारियों से घटना के पीड़ित परिजनों की मांगों से अवगत कराते हुये निष्पक्ष कार्यवाही तथा घटना उपरान्त थाना कैन्ट पुलिस की दोषपूर्ण कार्यप्रणाली,घटना के आरोपी की तत्काल गिरफ्तारी,पीड़ितों को आर्थिक सहायता मुहैया कराने की बात कही जिस पर नगर पुलिस अधीक्षक एवं तहसीलदार सागर के द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर लेने की जानकारी दी गई तथा कार्यवाही का लिखित आश्वासन के बाद मृतक व घायलों के परिजन मानें तदोपरांत मृतक का दाह संस्कार हुआ। इस दौरान पूर्व सरपंच शरद राजा सेन,अशरफ खान,शैलेन्द्र अहिरवार, प्रहलाद अहिरवार, नारायण पटैल,जयराम विश्वकर्मा,अजय अहिरवार सहित मृतक व घायलों के परिजन और ग्रामीण मौजूद थे।











