सागर के थाना राहतगढ़ क्षेत्र में मोटर साइकिल के मवेशी से टकरा जाने से घायल हुए 40 वर्षीय व्यक्ति को डायल-100 जवानों ने उपचार के लिए अस्पताल पहुँचाया

सागर के थाना राहतगढ़ क्षेत्र में मोटर साइकिल के मवेशी से टकरा जाने से घायल हुए 40 वर्षीय व्यक्ति को डायल-100 जवानों ने उपचार के लिए अस्पताल पहुँचाया सागर के थाना राहतगढ़ क्षेत्र में एरण मिर्जापुर गाँव के पास मोटर साइकिल के मवेशी से टकरा जाने से एक व्यक्ति घायल हो गया है, पुलिस सहायता की आवश्यकता है। सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-100 भोपाल में दिनाँक 04-10-2024 को प्राप्त हुई। सूचना प्राप्ति पर तत्काल राहतगढ़ थाना क्षेत्र में तैनात डायल-100 वाहन को मदद के लिए रवाना किया गया। डायल-112/100 स्टाफ आरक्षक प्रतिपाल यादव पायलेट विक्रांत सिंह ने घटना स्थल पर पहुँचकर बताया कि मोटर साइकिल के सामने अचानक मवेशी के आ जाने से 40 वर्षीय जगदीश अहिरवार पिता मुंजा अहिरवार निवासी शेरपुर दरकोली घायल हो गये थे। डायल-112/100 जवानों द्वारा तत्काल एफ़आरवी वाहन से घायल को उपचार के लिए शासकीय अस्पताल राहतगढ़ पहुँचाया गया जहां से प्राथमिक उपचार उपरांत घायल जगदीश को जिला अस्पताल के लिए रेफर किया गया।

Leave a Comment

Read More