मध्य प्रदेश उर्दू अकादमी के तत्वाधान में पंडित ज्वाला प्रसाद ज्योतिषी की स्मृति में आयोजन 6 अक्टूबर

मध्य प्रदेश उर्दू अकादमी के तत्वाधान में पंडित ज्वाला प्रसाद ज्योतिषी की स्मृति में आयोजन 6 अक्टूबर को
सागर /4 अक्टूबर।
मध्य प्रदेश उर्दू अकादमी मध्य प्रदेश संस्कृति परिषद संस्कृति विभाग के तत्वाधान में जिला अदब गोशा सागर द्वारा सिलसिला कार्यक्रम के अंतर्गत होने वाले लगातार कार्यक्रमों की श्रंखला में सुप्रसिद्ध साहित्यकार स्वंतंत्रता संग्राम सेनानी पंडित ज्वाला प्रसाद ज्योतिषी को समर्पित स्मृति प्रसंग एवं रचना पाठ का आयोजन रविवार दिनांक 6 अक्टूबर 2024 को सिविल लाइन होटल सिद्धिविनायक में दोपहर 2 बजे किया जाएगा मध्य प्रदेश उर्दू अकादमी के जिला समन्वयक और अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त शायर और कवि आदर्श दुबे ने जानकारी देते हुए बताया कि इस कार्यक्रम में डॉ मोहम्मद अनीस सीहोर से विशेष आमंत्रित शायर रहेंगे पंडित ज्वाला प्रसाद ज्योतिषी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व विषय पर साहित्यकार आशीष ज्योतिषी का विशेष वक्तव्य होगा इसके अतिरिक्त स्थानीय 14 शायर भी रचना पाठ के लिए आमंत्रित किये गये हैं! मध्य प्रदेश उर्दू अकादमी की निदेशक डॉक्टर नुसरत मेहदी ने आयोजन में सभी शहर वासियों से सादर साग्रह शामिल होने की अपील की है।

Leave a Comment

Read More