सागर के थाना राहतगढ़ क्षेत्र में लोडिंग ऑटो अनियंत्रित होकर पलटा, डायल-100 जवानों ने 03 घायलों को राहतगढ़ अस्पताल में भर्ती करवाया

सागर के थाना राहतगढ़ क्षेत्र में लोडिंग ऑटो अनियंत्रित होकर पलटा, डायल-100 जवानों ने 03 घायलों को राहतगढ़ अस्पताल में भर्ती करवाया

सागर के थाना राहतगढ़ क्षेत्र में चौकी गाँव में लोडिंग ऑटो पलट जाने से 03 व्यक्ति घायल हो गए हैं, पुलिस सहायता की आवश्यकता है। सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-100 भोपाल में दिनाँक 08-10-2024 को प्राप्त हुई। सूचना प्राप्ति पर तत्काल राहतगढ़ थाना क्षेत्र में तैनात डायल-100 वाहन को मदद के लिए रवाना किया गया। डायल-100 स्टाफ आरक्षक प्रतिपाल यादव एवं पायलट विक्रांत सिंह ने घटना स्थल पर पहुँचकर बताया कि लोडिंग ऑटो अनियंत्रित होकर पलट जाने से 03 घायलों को डायल-100 जवानों ने एफ़ आर व्ही वाहन से ले जाकर राहतगढ़ अस्पताल में भर्ती करवाया। डायल – 100 जवानों की तत्परता से सभी घायलों को समय पर उपचार मिला ।

Leave a Comment

Read More