
सक्रिय सदस्यता को लेकर भाजपा की जिला स्तरीय कार्यशाला सम्पन्न विधायक अरविंद पटेरिया ने किया संबोधित
20 अक्टूबर तक चलेगा सदस्यता अभियान सक्रिय सदस्य बनने के लिए 100 सदस्य बनाना आवश्यक:–गौरव सिरोठिया जिला अध्यक्ष
सागर।भारतीय जनता पार्टी के सदस्यता अभियान “संगठन पर्व” के अंतर्गत सक्रिय सदस्यता अभियान हेतु जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन धर्म श्री स्थित संभागीय भाजपा कार्यालय में किया गया।
कार्यशाला की अध्यक्षा जिला गौरव सिरोठिया ने की व मुख्य वक्ता राजनगर विधायक अरविंद पटेरिया रहे कार्यक्रम में जिला प्रभारी श्याम सुंदर शर्मा,प्रदेश मंत्री प्रभु दयाल पटेल, महापौर संगीता तिवारी,जिला पंचायत अध्यक्ष हीरा सिंह राजपूत,नगर निगम अध्यक्ष वृंदावन अहिरवार,प्रदेश कार्य समिति सदस्य शैलेश केसरवानी,शशि कैथोरिया, पूर्व जिला अध्यक्ष हरिराम सिंह,जिला महामंत्री श्याम तिवारी,अमित कच्छवाहा,मोनू चौहान मचासीन रहें।
कार्यशाला को संबोधित करते हुए राजनगर विधायक श्री अरविंद पटेरिया ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की मध्यप्रदेश की भाजपा सरकार की कल्याणकारी और हितग्राही मूलक योजनाओं से आम जन भाजपा के साथ है। भाजपा कार्यकर्ता उनके के पास पहुंचे और उन्हें सदस्य बनाएं।सदस्यता अभियान के अगले चरण में जिले में सक्रिय सदस्यता का अभियान चलेगा। 100 प्राथमिक सदस्य बनाने वाले भाजपा कार्यकर्ताओं को ही सक्रिय सदस्य बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि संगठन पर्व के तहत 100 से अधिक प्राथमिक सदस्य बनाने वाले पार्टी कार्यकर्ताओं को ही सक्रिय सदस्य बनने का अधिकारी होगा। आगामी समय में संगठन का विस्तार होना है। ऐसे में सक्रिय सदस्य ही संगठन में वरीयता दी जाएगी, उन्हें किसी अनुशंसा की आवश्यकता नहीं होगी। जिले में जिन विधानसभाओं में प्राथमिक सदस्य का लक्ष्य से कुछ कम रह गया है, उन विधानसभाओं में पार्टी कार्यकर्ता प्रतिदिन घर-घर संपर्क कर अधिक से अधिक सदस्य बनाएं। भाजपा की डबल इंजन सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के चलते सकारात्मक वातावरण तैयार हैं अब अभियान को घर-घर तक पहुंचाने की जरूरत है। जिन क्षेत्रों में मोबाइल नेटवर्क की समस्या है वहां आफलाइन सदस्यता करें। सक्रिय सदस्यों को ऑनलाइन और ऑफलाइन का लेखा रखने की जरूरत है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में जनता भाजपा के साथ जुड़ने को तैयार है। लोगों को पार्टी का सदस्य बनाने के लिए अनुकुल वातावरण है। भाजपा कार्यकर्ता प्रवास करें और सदस्यता के लिए प्रयास और प्रवास से भाजपा सदस्यता में इतिहास बनाएगी। लक्ष्य की प्राप्ति के लिए क्षेत्रवार कार्ययोजना तैयार कर पदाधिकारी और जनप्रतिनिधियों, मोर्चों-प्रकोष्ठ के साथ समन्वय बनाकर रिकार्ड कायम कर सकते है।
जिला अध्यक्ष गौरव सिरोठिया ने कार्यशाला को संबोधित करते हुए कहा कि पार्टी के प्रत्येक कार्यकर्ता के सार्थक प्रयासों से हम जिले में लक्ष्य के बहुत करीब पहुंच चुके है सदस्यों की संख्या चार लाख के पार हो चुकी है अभी भी हमारे पास 20 अक्टूबर तक का समय है अगर सभी कार्यकर्ता सामूहिक रूप से प्रयास करेंगे तो तय समय तक लक्ष्य काफी आगे निकलकर हम नया रिकॉर्ड स्थापित करेंगे सक्रिय सदस्य बनने के लिए 100 प्राथमिक सदस्य बनाना आवश्यक है इसलिए सभी पदाधिकारी कार्यकर्ता कम से कम 100 प्राथमिक सदस्य अवश्य बनाएं।
कार्यशाला में मुख्य वक्ता द्वारा सक्रिय सदस्यता अभियान के निमित्त उपस्थित कार्यकर्ता विस्तृत प्रशिक्षण दिया व आवश्यक बिंदुओं पर चर्चा की। कार्यशाला में जिला पदाधिकारी मंडल अध्यक्ष सहित मोर्चा प्रकोष्ठ संयोजक जिला संयोजक सहित आपेक्षित कार्यकर्ता उपस्थित रहें।
श्रीकांत जैन
जिला मीडिया प्रभारी











