
कांग्रेस सेवादल परिवार ने किया वाल्मीकि जयंती की शोभायात्रा का स्वागत
___________
सागर/17.10.2024
भगवान वाल्मीकि जयंती के अवसर पर शहर में शोभा यात्रा निकाली गई जिसमें सैंकड़ों की संख्या में भक्तजन सम्मिलित हुये। शोभा यात्रा का विभिन्न स्थानों पर स्वागत किया गया।
जैसे ही यात्रा शहर के ह्रदय स्थल तीनबत्ती पहुंची वहां शहर कांग्रेस सेवादल परिवार ने शोभायात्रा का भव्य स्वागत किया।
शोभायात्रा में शामिल लोगों पर पुष्प वर्षा की और वाल्मीकि जी की प्रतिमा पर पूजा अर्चना कर उन्हें नमन किया।
स्वागत कर्ताओं में प्रमुख रूप से जितेन्द्र सिंह चावला,शहर सेवादल अध्यक्ष सिंटू कटारे,नितिन पचौरी,इम्तियाज अली,हीरालाल चौधरी,लीलाधर रघुवंशी,राजेश यादव,लल्ला यादव,अन्नू घोषी,रवि जैन आदि उपस्थित रहे।
Post Views: 163











