
27 नवंबर से 1 दिसंबर तक आयोजित होगा खेल महोत्सव- 2024
(नरयावली विधायक इंजी. प्रदीप लारिया ने खेल महोत्सव आयोजन तैयारी को लेकर बैठक की)
सागर/17.10.2024
आगामी 27 नवंबर से 1 दिसंबर 2024 तक आयोजित होने वाले 5 दिन दिवसीय खेल महोत्सव -2024 के आयोजन को लेकर नरयावली विधायक इंजी.प्रदीप लारिया की अध्यक्षता में खेल समिति सदस्यों की बैठक गुरुवार को विधायक कार्यालय रजाखेड़ी में संपन्न हुई।
बैठक में खेल महोत्सव आयोजन को लेकर व्यापक विचार विमर्श कर महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा हुई। खेल महोत्सव के तहत आयोजित होने वाले विभिन्न पारंपरिक खेलों की समितियां गठित करने एवं तैयारियां करने का निर्णय लिया गया।
इस अवसर पर विधायक लारिया ने कहा कि युवाओं में खेलों के प्रति उत्साह और जुनून पैदा करने की आवश्यकता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के खेलो इंडिया अभियान के तहत युवाओं में खेलों के प्रति जागृति लाना और एक स्वस्थ भारत का निर्माण करना इस खेल महोत्सव का मुख्य उद्देश्य है।
विधायक लारिया ने उपस्थित समिति सदस्यों से तालमेल और सहभागिता कर खेल महोत्सव को सफल बनाने की अपील की।
बैठक उपरांत समस्त समिति सदस्यों ने नवीन मकरोनिया स्टेडियम का निरीक्षण किया।
बैठक में मंडल अध्यक्ष कपिल कुशवाहा- सौरभ केशरवानी,नपा अध्यक्ष मिहीलाल अहिरवार,
जनभागीदारी अध्यक्ष धर्मेन्द्र राठौर, प्राचार्य डॉ. महेंद्र प्रताप तिवारी, जिला खेल अधिकारी संजय दादर, मिलंद देऊकर, रमन दुबे,सीमा चकवर्ती,खेल परिसर, पार्षद संजय दुबे,पार्षद मुकेश पटेल,नरेन्द्र तिवारी, मधुप शर्मा,मधुकर जाटव शामिल हुये।











