भारतीय जनता पार्टी का सक्रिय सदस्यता अभियान प्रारंभ

भारतीय जनता पार्टी का सक्रिय सदस्यता अभियान प्रारंभ जिला अध्यक्ष गौरव सिरोठिया,कैबिनेट मंत्री गोविंद सिंह राजपूत,पूर्व मंत्री एवं विधायक गोपाल भार्गव,भूपेंद्र सिंह,विधायक शैलेंद्र कुमार जैन ने सक्रिय सदस्यता ग्रहण की

सागर। भारतीय जनता पार्टी के सक्रिय सदस्यता अभियान के तहत शनिवार को कैबिनेट मंत्री गोविंद सिंह राजपूत पूर्व मंत्री एवं विधायक गोपाल भार्गव,भूपेंद्र सिंह विधायक शैलेंद्र कुमार जैन पार्टी के सक्रिय सदस्य बने। भाजपा जिला अध्यक्ष गौरव सिरोठिया ने सदस्यता टोली के साथ जनप्रतिनिधियों को सक्रिय सदस्य बनाया। भाजपा संभागीय कार्यालय में जिला सदस्यता टोली ने भाजपा जिला अध्यक्ष गौरव सिरोठिया को सक्रिय सदस्यता ग्रहण कराई। सक्रिय सदस्यता उपरांत जिला अध्यक्ष गौरव सिरोठिया ने कहा कि आज से जिले में सक्रिय सदस्यता अभियान का विधिवत शुभारंभ हो गया है। जिले में संगठन पर्व के अंतर्गत 4 लाख से अधिक सदस्य बनाए हैं। इसी प्रकार पार्टी कार्यकर्ता जिले में अधिक से अधिक संख्या में सक्रिय सदस्य बनकर इतिहास बनाएंगे।
जिला अध्यक्ष गौरव सिरोठिया ने कहा कि कैबिनेट मंत्री गोविंद सिंह राजपूत सहित वरिष्ठ विधायक गणों को पार्टी का सक्रिय सदस्यता ग्रहण कराकर सक्रिय सदस्यता अभियान का जिले में शुभारंभ किया गया। मैं जिले के सभी कार्यकर्ताओं से आह्वान करता हूं कि वे सक्रिय सदस्य बनकर पार्टी में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं l जिले में भाजपा संगठन पर्व की तरह सक्रिय सदस्यता अभियान में भी इतिहास रचेगी। अवसर पर पार्टी के जिला महामंत्री,
श्याम तिवारी,सक्रिय सदस्यता समीक्षा समिति के जिला प्रभारी हरिराम सिंह,सदस्यता समिती जिला सदस्य वीरेन्द्र पाठक,निगम अध्यक्ष वृंदावन अहिरवार जिला उपाध्यक्ष जगन्नाथ गुरैया, चैन सिंह ठाकुर भाजपा नेता सुखदेव मिश्रा कार्यालय मंत्री देवेन्द्र कटारे, पूर्व निगम अध्यक्ष प्रदीप पाठक,अंशुल परिहार,बालकिशन सोनी उपस्थित रहे।उक्त जानकारी जिला मीडिया प्रभारी श्रीकांत जैन ने दी।

Leave a Comment

Read More