
नेशनल क्लीन एयर प्रोग्राम अंतर्गत शहर की हवा में धूल मिट्टी को घुलने से रोकना हमारी प्राथमिकता : निगमायुक्त राजकुमार खत्री
निगमायुक्त ने सुबह सुबह नगर निगम एवं स्मार्ट सिटी के निर्माणकार्यों एवं स्वच्छता कार्यों का जायजा लिया
सिटी स्टेडियम में बेहतर सुविधाओं के साथ ही साफ स्वच्छ व सुंदर वातावरण से खिलाड़ियों में उत्साह बढ़ेगा
सागर दिनांक 20 अक्टूबर 2024
नगर निगम आयुक्त सह कार्यकारी निदेशक एवं सीईओ सागर स्मार्ट सिटी राजकुमार खत्री ने रविवार को नगर निगम एवं स्मार्ट सिटी द्वारा किये जा रहे निर्माण कार्यों के साथ स्वच्छता कार्यों का सुबह-सुबह नगर भ्रमण कर जायजा लिया। उन्होंने सिटी स्टेडियम के सामने निर्माणाधीन नाले की आवश्यकताअनुरूप लम्बाई और चौड़ाई का नाप इंजीनियर्स द्वारा कराया और इसके शेष बचे स्लेबकास्टिंग कार्य को पूरा कराने के निर्देश दिये। उन्होंने सुविकसित सिटी स्टेडियम परिसर में लगे पेड़ पौधों की ट्रिमिंग और कटिंग कराने के निर्देश देते हुये कहा की शहर के बीच स्थित सिटी स्टेडियम बिल्डिंग सहित यह परिसर हमेशा साफ-स्वच्छ और सुन्दर बना रहे इसका विशेष ध्यान रखें। यहां के क्रिकेट मैदान सहित परिसर का मेंटेनेन्स और बिल्डिंग की रंगाई पुताई समय समय पर कराते रहें। स्मार्ट सिटी द्वारा विकसित यह सिटी स्टेडियम परिसर खेल गतिविधियों को बढ़ावा दे रहा है शहर से नई-नई खेल प्रतिभाएँ उभर कर आ रहीं हैं। बच्चों और युवा खिलाडियों में उत्साह बना रहे इसके लिए बेहतर व्यवस्थित सुविधाओं के साथ ही साफ-स्वच्छ सुंदर वातावरण का होना आवश्यक है। उन्होंने पीली कोठी जंक्शन पहुंचकर यहां निर्माणाधीन मल्टीकलर लाइटिंग फाउंटेन का निरीक्षण किया और इसका शेष निर्माण कार्य जल्दी पूरा कराकर फाउंटेन चालू कराने के निर्देश दिये। शहर के प्रमुख जंक्शनों में से एक पीली कोठी चौराहे पर अवैध अतिक्रमण और कचरा एकत्रिकरण से बने एक गार्बेज पॉइंट के ब्लैक स्पॉट को समाप्त कर यह फाउंटेन बनने से एक सुंदर आकर्षक स्थल विकसित होगा। इस फाउंटेन के चालू होने से इस चौराहे के आस-पास हवा में नमी होगी जो धुलकण हवा में घुलने से रोकेगी इससे वायुगुणवत्ता और बेहतर होगी। निगमायुक्त श्री खत्री ने सिविल लाईन चौराहे का निरीक्षण किया और यहां रोड किनारे किये गये ग्रास वर्क एवं प्लांटेशन को व्यवस्थित कराने के निर्देश दिये, उन्होंने कहा की शहर में प्लांटेशन कर लगाये गये पौधों में समय से पानी देकर देखरेख करें और जो पौधे जमीन में जड़े नहीं जमा पाएं हैं और सूख रहे हैं उन्हें ठेकेदार एजेंसी द्वारा निकलवाकर दूसरे उन्नत किस्म के पौधे लगावएँ। उन्होंने सड़कों की सफाई व्यवस्था का जायजा लेते हुये कहा की रोड किनारे ऐसे स्थल जहाँ अधिक फुटफाल है नागरिकों और वाहनों की आवाजाही अधिक है चिन्हित करें और इन स्थलों पर पेबर ब्लॉक लगवाएँ और पक्का बनायें। इससे यहां धूल मिट्टी और कचरा जमा होने की समस्या समाप्त होगी और साफ-सफाई में आसानी होगी, शहर की स्वच्छता व सुंदरता बढ़ेगी। नेशनल क्लीन एयर प्रोग्राम अंतर्गत शहर की हवा में धूल मिट्टी को घुलने से रोकना हमारी प्राथमिकता है। ताकि नागरिकों को स्वच्छ प्राणवायु और बेहतर साफ-स्वच्छ पर्यावरण का लाभ मिले।
निरीक्षण के दौरान नगर निगम और स्मार्ट सिटी के इंजिनियर्स, निर्माणएजेंसी प्रतिनिधि सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।











