सागर में युवती को अश्लील फोटो भेज मांगे रुपए: एडिट कर युवती की बनाई अश्लील फोटो, वाट्सऐप व इंस्टाग्राम पर भेज वायरल करने की दी धमकी

SHARE:

सागर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में युवती को अश्लील फोटो भेजकर ब्लैकमेल कर रुपए मांगने का मामला सामने आया है। आरोपी ने एडिट कर अश्लील फोटो बनाई और युवती को वाट्सऐप व इंस्टाग्राम आईडी पर भेजी। उसने फोटो वायरल करने की धमकी देकर रुपयों की मांग की। मामले में युवती ने थाने पहुंचकर शिकायत की। शिकायत पर पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर मामला जांच में लिया है।पुलिस के अनुसार सिरोंजा क्षेत्र की निवासी 22 वर्षीय युवती ने परिवार वालों के साथ थाने आकर शिकायत की। शिकायत में बताया कि वह इंस्टाग्राम पर आईडी चलाती है। उक्त आईडी पर अज्ञात व्यक्ति ने अश्लील फोटो भेजी। आरोपी ने अश्लील फोटो को एडिट कर युवती का चेहरा लगाया था।

फोटो भेजने के बाद आरोपी ने 15 हजार रुपए की मांग की। रुपए नहीं देने पर फोटो वायरल करने की धमकी देने लगा। जिस पर युवती ने उक्त इंस्टाग्राम आईडी को ब्लाक कर दिया। जिसके बाद 27 अक्टूबर को अज्ञात मोबाइल नंबर से युवती के वाट्सऐप पर वहीं अश्लील फोटो भेजी गई। साथ ही धमकी देते हुए आरोपी ने कहा कि तुम मुझसे बात नहीं करोगी तो फोटो वायरल कर देगा। परेशान होकर युवती ने मामले की जानकारी अपने परिवार वालों को दी। जिसके बाद पिता के साथ सिविल लाइन थाने पहुंचकर शिकायत की। शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच में लिया है।

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

शहर चुनें