जिला अध्यक्ष गौरव सिरोठिया,ने सांसद,महापौर,जिला पंचायत अध्यक्ष सहित पूर्व विधायक व पार्टी पदाधिकारियों को बनाया सक्रिय सदस्य

भारतीय जनता पार्टी के सक्रिय सदस्यता अभियान के अंतर्गत जिला अध्यक्ष गौरव सिरोठिया,ने सांसद,महापौर,जिला पंचायत अध्यक्ष सहित पूर्व विधायक व पार्टी पदाधिकारियों को बनाया सक्रिय सदस्य

सागर। भारतीय जनता पार्टी के सक्रिय सदस्यता अभियान के तहत जिला अध्यक्ष गौरव सिरोठिया ने भाजपा प्रदेश मंत्री प्रभु दयाल पटेल,सांसद लता वानखेड़े, महापौर संगीता तिवारी,जिला पंचायत अध्यक्ष हीरा सिंह राजपूत,पूर्व विधायक सुधा जैन,अरुणोदय चौबे सहित जनप्रतिनिधि व पार्टी पदाधिकारियों सक्रिय सदस्य बनाया एवं अंग वस्त्र पहनकर सम्मान किया।
जिला अध्यक्ष गौरव सिरोठिया ने जिले के सभी पात्र जनप्रतिनिधि कार्यकर्ताओं से सक्रिय सदस्यता ग्रहण करने का आग्रह किया है।
जिला मीडिया प्रभारी श्रीकांत जैन ने बताया कि मंगलवार को जिला अध्यक्ष गौरव सिरोठिया सहित जिला पदाधिकारी मोर्चा अध्यक्ष व कार्यकर्ताओं देवरी विधानसभा क्षेत्र में वृहद रुप से सदस्यता अभियान के अंतर्गत आमजनों को पार्टी की सदस्यता दिलाई व पार्टी कार्यकर्ताओं की सदस्यता डिजिटल रुप से नवीनीकरण किया है।
इस अवसर पर पार्टी के जिला महामंत्री,श्याम तिवारी,नगर निगम अध्यक्ष वृंदावन अहिरवार,हरिराम, डॉ.वीरेन्द्र पाठक,देवेन्द्र कटारे, यश अग्रवाल,अंशुल परिहार,अभिमन्यु सिंह, सुमित यादव उपस्थित रहे।*श्रीकांत जैन*

जिला मीडिया प्रभारी

Leave a Comment

Read More