
सांसद,विधायक और नपा अध्यक्ष ने किया नपा मकरोनिया के विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन
(विभिन्न वार्डों में 7 करोड़ 60लाख रु. की लागत से होगें 61 विकास कार्य)
नरयावली विधानसभा क्षेत्र में निरंतर विकास को गति मिल रही है। इसी क्रम में नरयावली विधायक इंजी. प्रदीप लारिया के प्रयासों से स्वीकृत कार्यों का नगर पालिका मकरोनिया द्वारा विभिन्न वार्डों में 7 करोड़ 60 लाख रु. की राशि से 61 विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं दुर्गा समितियों और अखाड़ा समितियों के अध्यक्ष और उस्तादों का सम्मान समारोह रजाखेड़ी बजरिया में मंगलवार को आयोजित किया गया।
समारोह में बतौर मुख्य अतिथि सागर सांसद डॉ.श्रीमती लता वानखेड़े, कार्यक्रम अध्यक्ष नरयावली विधायक इंजी.प्रदीप लारिया और विशिष्ट अतिथि नपा अध्यक्ष मिहीलाल अहिरवार ने सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर धूप-दीप प्रज्जवलित कर पूजन किया गया। पूजन के पश्चात अतिथियों द्वारा संयुक्त रूप से विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं शिलान्यास किया।
समारोह को संबोधित करते हुए सागर सांसद डॉ. लता वानखेड़े ने कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का विकसित भारत संकल्प पूरा हो रहा है जिसे प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव विकसित मध्यप्रदेश के इरादे के साथ आगे बढ़ा रहे है, इसी कड़ी में आज नगरीय निकाय मकरोनिया को विशेष प्रयोजन के लिये विकास कार्यो को गति देते हुए भाजपा सरकार राशि दे रही है और हम विभिन्न विकास कार्यो को पूरा करते चले जा रहे है। क्षेत्रीय विधायक प्रदीप लारिया के प्रयासों से नगर विकास में कोई कमी नहीं हो रही है।
समारोह को संबोधित करते हुए विधायक लारिया ने कहा कि नगर विकास के संकल्प के लिए हम प्रतिबद्ध हैं। हमारा सौभाग्य है कि डबल इंजन की भाजपा सरकार विकास की दिशा में निरंतर कदम बढ़ा रही है।
आज खुशी का अवसर है कि एक मंच पर एक साथ 7 करोड़ 60 लाख रु. की लागत से 61 कार्यों का भूमिपूजन किया जा रहा है। इन विकास कार्यों के पूर्ण होने पर मकरोनिया कोई नया स्वरूप मिलेगा। मकरोनिया ने विगत 9 वर्षों में तेज गति से विकास किया। विकास कार्यों के परिणाम स्वरूप मकरोनिया को अब नए सागर के नाम से जाना जाने लगा है। आज मकरोनिया के विभिन्न वार्डों में सीसी रोड, डब्लूबीएम रोड, बाउंड्री वॉल, बीटी रोड, नाली निर्माण, डामरीकरण कार्य, रेलिंग, पेपर ब्लॉक, सामुदायिक भवन, श्मशान घाट में टीन शेड निर्माण, पार्क निर्माण, सेल्फी पॉइंट, रिटर्निंग बाल निर्माण, सौंदर्यीकरण सहित अधोसंरचना के विकास कार्यों के हम सभी साक्षी बने है।
कार्यक्रम के दौरान दशहरा पर्व पर निकाली गई दुर्गा झांकियां एवं चल समारोह की 52 दुर्गा समितियां और अखाड़ा समितियां के अध्यक्ष और उस्तादों को फूलमाला पहनकर स्मृति चिन्ह और अंगवस्त्र भेंटकर अतिथियों द्वारा सम्मानित किया गया।
समारोह में प्रदेश, जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्षगण, पदाधिकारी, जनप्रतिनिधिगण, पार्षदगण,पूर्व पाषर्दगण, युवा मोर्चा, महिला मोर्चा सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित थे।











