
रिपोर्टर कृष्णकांत मालवीय, लोकेशन सैलाना जिला रतलाम
सैलाना नगर मे तीन दिवसीय निःशुल्क इंटिग्रेटेड योग शिविर का किया शुभारंभ
रतलाम जिले के सैलाना नगर में योग ऋषि स्वामी रामदेव जी महाराज पतंजलि योगपीठ हरिद्वार के मार्गदर्शन मे “गांव-गांव जाएंगे योग शिविर लगाएंगे “लक्ष्य को लेकर नगर मे तीन दिवसीय निःशुल्क इंटिग्रेटेड योग शिविर का शुभारंभ किया गया। मिली जानकारी के अनुसार सैलाना जनपद पंचायत के सयोंजक मे नगर के ओशिन परिसर मे जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपाल अधिकारी गोवर्धनलाल मालवीय, युवा राज्य प्रभारी भारत स्वाभिमान प्रेम चौधरी, पतंजलि जिला प्रभारी उत्तम शर्मा, भारत स्वाभिमान प्रभारी विशाल वर्मा, किसान संगठन प्रभारी हरीश यादव ने भारत माता के चित्र पर माल्यारपर्ण कर योग शिविर का शुभारम्भ किया। इस अवसर पर नाथूलाल राठौर, विजय चौधरी बतौर अतिथि उपस्थित थे। शिविर के प्रथम दिन स्कूली छात्रों व नगर के अनेकों लोगो ने उत्साह के साथ योग शिविर मे भाग लिया। जनपद पंचायत सैलाना के सयोंजक मे उक्त शिविर 24 अक्टूम्बर तक सुबह 6 से 8 बजे तक चलेंगा। आयोजक संस्था ने नगर वासियो से ज्यादा से ज्यादा शिविर मे भाग लेकर स्वस्थ भारत निर्माण मे सहभागिता करने का अनुरोध किया।











