प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष व पूर्व _मुख्यमंत्री कमलनाथ गुरुवार 02 नवंबर को सुबह 10 बजे_ खुरई में विशाल चुनावी आमसभा को संबोधित करेंगे

SHARE:

सागर/ मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री कमलनाथ जी गुरुवार 02 नवंबर को सुबह 10 बजे खुरई आएंगे। वे यहां कांग्रेस प्रत्याशी रक्षा सिंह राजपूत के समर्थन में विशाल चुनावी आमसभा को संबोधित करेंगे। सभा में पूर्व विधायक अरुणोदय चौबे जिला ग्रामीण कांग्रेस के अध्यक्ष डॉ आनंद अहिरवार तथा पीसीसी जिला प्रभारी अवनीश भार्गव समेत जिले और प्रदेश के कई वरिष्ठ नेता भी मौजूद रहेंगे।
मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता डॉ संदीप सबलोक ने बताया कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष माननीय श्री कमलनाथ जी को इस चुनाव में पूरे जिले में बड़े परिवर्तन का भरोसा है जिसके चलते ही उनका सागर जिले में लगातार 2 दिन में यह दूसरा दौरा है। आगामी दिनों में वह जिले की अन्य विधानसभा में भी पहुंचकर जनसभाओं को संबोधित करेंगे। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री श्री कमलनाथ जी गुरुवार को सुबह हेलीकॉप्टर से खुरई पहुंचेंगे। वे यहां आकर स्थानीय कार्यकर्ताओं व पदाधिकारी से भेंट करेंगे तथा रेलवे स्टेशन के पास नेहरू स्टेडियम में कांग्रेस प्रत्याशी रक्षा सिंह राजपूत के समर्थन में विशाल चुनावी आमसभा को संबोधित कर प्रदेश से भय, भ्रष्टाचार और आतंक की भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकने का आह्वान आम जनता से करेंगे। जिला ग्रामीण कांग्रेस के अध्यक्ष डॉ आनंद अहिरवार ने खुरई विधानसभा के समस्त वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारी, और कार्यकर्ताओं समेत आम जनता से अधिक से अधिक संख्या में सभा में पहुंचकर माननीय श्री कमलनाथ जी का भव्य स्वागत करने एवं आमसभा को सफल बनाने की अपील की है।

 

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

शहर चुनें