मतदान के बाद फिर सेवा कार्य में जुटे शैलेंद्र जैन, विभिन्न आयोजनों में हुए शामिल

SHARE:

  1. भाजपा प्रत्याशी एवं विधायक शैलेंद्र जैन मतदान दूसरे दिन से ही स्वभाव अनुरूप दैनिक कार्यों में जुट गए। शनिवार को प्रत्याशी एवं विधायक शैलेंद्र जैन ने प्रातः 10 बजे कार्यालय में आगंतुकों से भेंट की। विभिन्न वार्डों समस्या लेकर पहुंचे लोगों की समस्या सुनकर उनके समाधान के लिए आश्वाशित किया। इसके बाद श्री जैन चुनावी समीक्षा बैठक में शामिल हुए। बैठक उपरांत विधायक शैलेंद्र जैन, श्रीमती अनु श्री जैन उदासीन आश्रम पहुंचकर मुनि श्री 108 अजीत सागर जी महराज ससंघ दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। तत्पश्चात उदासीन आश्रम में होने वाले पंचकल्याणक महोत्सव में भगवान तीर्थंकर के माता पिता का सौभाग्य प्राप्त करने वाले श्री राजा जैन की गोद भराई कार्यक्रम में शामिल हुए। इसके साथ ही जैन शोक सभा सहित विभिन्न मांगलिक कार्यक्रमों में शामिल हुए। *उक्त जानकारी मीडिया प्रभारी श्रीकांत जैन ने दी
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

शहर चुनें