सागर/ विधानसभा चुनाव के अंतिम दौर में कांग्रेस पार्टी के युवा नेता रीतेश पांडे ने कई कांग्रेसजनों के साथ परकोटा क्षेत्र में घर-घर दस्तक देकर साफ सुथरी सरकार के साथ सागर तालाब के अस्तित्व को बचाने के लिए कांग्रेस प्रत्याशी निधि सुनील जैन को भारी बहुमत से जिताने की अपील की।
सागर विधानसभा के परकोटा क्षेत्र में जनसंपर्क के लिए पहुंचे युवा नेता रीतेश पांडे के साथ वरिष्ठ नेता एडवोकेट गोपाल तिवारी, रमाकांत यादव, अंकित जैन हिन्नौद, आदि ने परकोटा क्षेत्र के गौ घाट, चतुर्भुज घाट, बड़ा जीना, गौर टावर, किला रोड, झिरना परकोटा, तीनबत्ती आदि इलाकों के मुख्य रोड की दुकानों व अंदर बस्ती के घरों में पहुंचकर स्मार्ट सिटी में तालाब सौंदर्यीकरण व सड़कों – नालियों के निर्माण में भ्रष्टाचार के खिलाफ कांग्रेस को वोट देकर निधि सुनील जैन को भारी मतों से जिताने की अपील की।
भवदीय
डॉ संदीप सबलोक
प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता MPCC











