नववर्ष का पहला मासिक ध्वजवंदन कार्यक्रम ग्वाली मुहाल,कृष्णगंज वार्ड में हुआ संपन्न_________

नववर्ष का पहला मासिक ध्वजवंदन कार्यक्रम ग्वाली मुहाल,कृष्णगंज वार्ड में हुआ संपन्न
_________

शहर सेवादल द्वारा किये जाने वाले मासिक ध्वजवंदन कार्यक्रम जो कि विभिन्न स्थानों पर माह के अंतिम रविवार को अनवरत होता आ रहा है।
जिसे जनवरी माह के इस अंतिम रविवार को अखाड़े के नजदीक,ग्वाली मुहाल,कृष्णगंज वार्ड में संपन्न कराया गया। कार्यक्रम में मुख्य आतिथ्य के रूप में जिला शहर कांग्रेस कमेटी के ब्लाक अध्यक्ष प्रेमनारायण विश्वकर्मा उपस्थित रहे।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि प्रेमनारायण विश्वकर्मा ने सेवादल का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मैं गौरवान्वित हूं कि सेवादल ने मुझे यह अवसर प्रदान कर देश हित में कुछ करने का मौका प्रदान किया,उन्होंने स्थानीय वार्ड में प्रशासन द्वारा ध्वज पोस्ट हटाने का और वार्ड में व्याप्त अनियमिताओं को लेकर आगे संघर्ष करने के लिये सभी को तैयार रहने के लिये भी प्रेरित किया।
वरिष्ठ कांग्रेसी शरद पुरोहित ने वर्तमान परिदृश्य पर चिंता व्यक्त करते हुये कहा कि सत्ताधारी सांप्रदायिक मुद्दों पर जनता को बहकायें है जबकि मंहगाई, बेरोजगारी और महिला उत्पीडन पर सरकार मौन है,हम सभी को आवश्यकता है कि जन साधारण को जागरूक करें और लोकसभा चुनाव में इन ताकतों को सबक सिखायें।
कार्यक्रम के आयोजक शहर कांग्रेस सेवादल परिवार अध्यक्ष सिंटू कटारे और कार्यक्रम का संचालन द्वारका चौधरी द्वारा किया गया।
कार्यक्रम पश्चात् सेवादल के पूर्व प्रदेश संगठक सत्येन्द्र यादव जी के पिताजी स्व.ओंकार सिंह यादव और गोपाल गंज निवासी वरिष्ठ कांग्रेसी राजकुमार पलया जी के निधन पर सभी ने मौन रखकर श्रृद्धांजलि अर्पित की।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से पुरूषोत्तम मुन्ना चौबे,नगर निगम नेता प्रतिपक्ष बाबू सिंह यादव,रमाकांत यादव,सुरेंद्र चौबे,महिला कांग्रेस अध्यक्ष महजबीन अली,राजिया खान,योगराज कोरी,समीर खान,सुल्तान कुरैशी,आशीष ज्योतिषी,पार्षद रिचा सिंह,ताहिर खान,रोशनी वसीम खान,शैलेन्द्र तोमर गोपीलाल यादव, कल्लू पटेल,आनंद हेला,प्रीतम यादव,लल्ला यादव,अंकुर यादव,आदिल राईन,उमेश यादव,रिषभ जैन,रमाशंकर सेन,विवेक यादव, जुगल किशोर यादव,संजय रैकवार,हेमराज कोरी,प्रकाश यादव,श्याम,नीरज चौरसिया,चन्द्र भान आहिरवार,मुमताज आदि सेवादल परिवार जन उपस्थित रहे।

Leave a Comment

Read More