
विधायक शैलेंद्र कुमार जैन एवं प्रभारी कलेक्टर चंद्रशेखर शुक्ला ने स्मार्ट सिटी के सड़क निर्माण कार्यों की समीक्षा की।
बनी हुई सड़क की प्रेशर पंप से धुलाई करें,मार्किंग और कैट आई लगाकर उसको पूरा करें: शैलेंद्र कुमार जैन विधायक
सागर। विधायक शैलेंद्र कुमार जैन एवं प्रभारी कलेक्टर एवं नगर निगम आयुक्त चंद्र शेखर शुक्ला के साथ स्मार्ट सिटी के सड़क निर्माण कार्यो की समीक्षा की, जिसमे शहर में स्मार्ट सिटी के माध्यम से बन रही सड़को को अविलंब पूर्ण करने के निर्देश दिए इसके अलावा जो सड़के पूर्ण हो गई है उन्हे ठेकेदार उसी स्थिति में खोल देता है जिसमे सड़क पर निर्माण कार्य का मलबा पड़ा रहता है धूल यथावत जमी रहती है इसके लिए सड़क के पूर्ण होने पर सबसे पहले उसका पूरा मलवा हटाकर प्रेशर पंप से धुलाई कर उसकी मार्किंग और उसमे कैट आई लगाई जाए।उन्होंने कोर्ट रोड,एमएलबी स्कूल रोड,पीलिकोठी से डिंपल पंप,बस स्टैंड रोड, न्यू आरटीओ रोड के निर्माण को लेकर निर्देश दिए। बैठक में विधायक जैन ने कड़े शब्दों में ठेकेदार एवं स्मार्ट सिटी के इंजीनियर को चेतावनी देते हुए निर्माण कार्य में गुणवत्ता के साथ गति लाने के निर्देश दिए। उन्होंने
हर सड़क पर प्लांटेशन करने के निर्देश दिए और हर पौधा कम से कम 10 फीट ऊंचाई का होना चाहिए। दीनदयाल चौक से तीन मडिया तक की सड़क निर्माण में ड्रेनेज कवर, पेवर्स ब्लॉक का कार्य,प्लांटेशन पूर्ण करने के निर्देश दिए। भगवानगंज से राधा तिराहा तक की सड़क पर रोज पानी डाले ताकि धूल न उड़े और उस सड़क पर अविलंब कार्य प्रारंभ किया जाए। पीलीकोठी से डिंपल पंप तक नहीं की सड़क पर पेवर्स ब्लॉक, स्ट्रीट लाइट एवं प्लांटेशन कार्य को पूर्ण करने के निर्देश दिए।
जीवन रैन बसेरा रोड का 50 मीटर जा शेष बचा हुआ कार्य 2 दिन में पूरा करने के निर्देश दिए,राजघाट तिराहा से धर्म श्री रोड का चौड़ी करन कार्य एक पट्टी पूरी करने के बाद ही दूसरी पट्टी का कार्य करें,बस स्टैंड रोड पर मार्किंग,ड्रेन फुट पाथ,लाइट और कैट आई का कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए











