
बूथ चले अभियान के अंतर्गत बूथ प्रवासी एवं बूथ व्यवस्थापको की भारतीय जनता पार्टी सागर विधानसभा क्षेत्र के तीनों मंडलों की संयुक्त कार्यशाला का हुआ आयोजन।
हमारा संगठन बूथ स्तर तक मजबूत हो,यह हम सभी का दायित्व : शैलेंद्र कुमार जैन विधायक
सागर।बूथ चले अभियान के अंतर्गत बूथ प्रवासी एवं बूथ व्यवस्थापको की भारतीय जनता पार्टी सागर विधानसभा क्षेत्र के तीनों मंडलों की संयुक्त कार्यशाला का आयोजन किया गया।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सागर विधायक शैलेंद्र कुमार जैन उपस्थित रहे,उन्होंने अपने उद्बोधन में कहा कि आप सभी का चयन बूथ पर करणीय कार्य के लिए किया गया है। बूथ सबसे महत्वपूर्ण इकाई है परंतु उसी और हमारा ध्यान नहीं जाता है पूर्व में हमारा संगठन देश,प्रदेश और जिले तक सीमित था उसके बाद हम नगर और मंडल स्तर पर अपने संगठन को बढ़ाया और फिर हम वार्ड स्तर पर कार्य किया अब हमने तय किया है कि अब हम अपनी सबसे महत्वपूर्ण बूथ इकाई तक पहुंचे हैं हमने इसके अध्यक्ष और महामंत्री बनाए है। अब लोकसभा चुनाव के पूर्व हम अपनी अपनी बूथ इकाई की समीक्षा करने का मौका मिला है हम अपने बूथ अध्यक्षों का वेरिफिकेशन करें यदि सक्रिय नहीं है तो उन्हे जागृत करें और यह कार्य 9,10 एवं 11 फरवरी तक पूर्ण करें।उन्होंने कहा कि अपने अपने बूथ पर पढ़ने वाले सभी धार्मिक स्थल चाहे किसी भी धर्म के हो उनकी कमेटी से हमारा संपर्क अवश्य होना चाहिए,वायुमंडल पूर्ण रूप से भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में है हम निश्चित रूप से आगामी लोकसभा चुनाव में 400 सीट जीतने जा रहे हैं विभिन्न दलों के लोग भाजपा में आने के लिए लालायित हैं लगातार प्रयास कर रहे हैं।पिछले लोकसभा चुनाव में हमने 51000 मतों से सागर विधानसभा क्षेत्र से चुनाव जिताया था अब हमे इसके भी आगे ले जाना है। कार्यक्रम को निगम अध्यक्ष वृंदावन अहिरवार ने संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी जमीन पर काम करने वाली पार्टी है प्रत्येक कार्यकर्ता भाजपा परिवार का सदस्य है अब हमे बूथ स्तर पर कार्य करने की आवश्यकता है,
इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष जगन्नाथ गुरैया,लक्ष्मण सिंह,डा वीरेंद्र पाठक,रामेश्वर नामदेव,मंडल अध्यक्ष विक्रम सोनी, मनीष चौबे,रीतेश मिश्रा, अंत्योदय समिति अध्यक्ष श्रीमती प्रतिभा रामेश्वर चौबे,गोपी पंथी,शरद मोहन दुबे,प्रभु दयाल साहू,रामेश्वर नेमा,निर्भय घोसी,अमित तिवारी उपस्थित थे।











