संत कबीर वार्ड में मंगल भवन निर्माण कार्य का विधायक,निगम अध्यक्ष एवं वार्ड पार्षद ने किया अवलोकन।सागर दानदाताओ की धरती,लडिया समाज ने मंगल भवन निर्माण हेतु भूमि दान देकर परम्परा को कायम रखा: शैलेंद्र कुमार जैन विधायक

संत कबीर वार्ड में मंगल भवन निर्माण कार्य का विधायक,निगम अध्यक्ष एवं वार्ड पार्षद ने किया अवलोकन।
सागर दानदाताओ की धरती,लडिया समाज ने मंगल भवन निर्माण हेतु भूमि दान देकर परम्परा को कायम रखा: शैलेंद्र कुमार जैन विधायक
सागर। विधायक शैलेंद्र कुमार जैन ने नगर निगम अध्यक्ष वृंदावन अहिरवार एवं वार्ड पार्षद एमआईसी सदस्य धर्मेंद्र खटीक के साथ संत कबीर वार्ड में लगभग 35 लाख रुपए की लागत से निर्माणाधीन राज लडिया समाज के आधुनिक सर्व सुविधायुक्त मंगल भवन का अवलोकन किया इस अवसर स्थानीय महिलाओं और लोगों ने सागर को राजकीय विश्वविद्यालय की सौगात दिलाने पर उनका पुष्प वर्षा और स्वागत गीत के साथ अभिनंदन किया। उल्लेखनीय है कि विधायक शैलेंद्र कुमार जैन द्वारा माननीय मुख्यमंत्री से सागर नगर के सभी 48 वार्डो में गरीब और निम्न मध्यम वर्गीय परिवारो के लिए सामाजिक कार्यक्रम हेतु16 करोड़ रूपए की राशि स्वीकृत कराई है जिसके माध्यम से प्रत्येक वार्ड में आधुनिक मंगल भवनों का निर्माण कराया जा रहा है जो की इतने सुंदर और तकनीक के साथ बनाए जा रहे हैं जो सभी के लिए काफी उपयोगी साबित हो रहे हैं। कार्यक्रम को नगर निगम अध्यक्ष वृंदावन अहिरवार ने संबोधित करते हुए कहा कि आज एक बड़ा कार्यक्रम यहां आयोजित है जिसके माध्यम से हमारे गरीब और मध्यम परिवारों को अपने कार्यक्रमों को करने के लिए प्रत्येक वार्ड में 35-35 लाख रुपए के मंगल भवन निर्माण का संकल्प लिया,यह सागर के विकास पुरुष है जिन्होंने डा सर हरी सिंह गौर विश्व विद्यालय के केंद्रीय विश्व विद्यालय बनने के लंबे अरसे बाद सागर को दूसरा राजकीय विश्व विद्यालय की सौगात दी है। कार्यक्रम को मुख्य अतिथि विधायक शैलेंद्र कुमार जैन ने संबोधित करते हुए कहा कि राज लडिया समाज द्वारा समाज के कल्याण के लिए अपनी भूमि निःशुल्क दान दी यह समग्र समाज के लिए प्रेरणा देने का कार्य किया है लोगो के लिए एक मिशाल कायम की है सागर हमेशा से दान दाताओं का शहर रहा है और इसी परंपरा को हमारे राज लडिया समाज ने आगे बढ़ाया है चाहे हमारा डा हरिसिंह गौर विवि हो, लाखा बंजारा झील का निर्माण हो,हमारा महिला विद्यालय हो सभी दान दाताओं का स्मरण कराता है। जब से हमारा डा हरिसिंह गौर वि वि केंद्रीय विश्व विद्यालय बना तब से हम सबके मन में यह पीढ़ा थी की हम अपने सागर के बच्चों का प्रवेश अपने ही विश्व विद्यालय में नही करा पा रहे हैं परंतु प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री माननीय मोहन यादव जी के सामने जब मैने यह पीढ़ा रखी तो तत्काल उन्होंने अपने प्रथम सागर प्रवास के समय सागर वासियों को यह सौगात दी है। लगातार चौथी बार मुझे आप सभी ने बड़े विश्वास के साथ अपना जन प्रतिनिधि चुना है मेरा दायित्व है कि आपकी मांगो को यथा सम्भव पूर्ण करू और अभी तक आप सभी ने मुझसे जो भी मांग रखी है अभी तक उसका पूर्ण किया है,कार्यक्रम को वार्ड पार्षद एवं एमआईसी सदस्य धर्मेंद्र खटीक ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला उपाध्यक्ष जगन्नाथ गुरैया, याकृति जाडिया,रामू ठेकेदार, विशाल खटीक,प्रह्लाद पटेल,चेतराम अहिरवार,विष्णु खटीक,डा दसरथ मालवीय,रिंकू राज,जुगल प्रजापति,रविंद्र वर्मा,महेंद्र साहू,पुरषोत्तम मंडल,बैजनाथ ठेकेदार,दिनेश शिल्पी, थान सिंह मंडल,दीपक राज,गोकल लडिया,केशव सिलावट,पन्नालाल लडिया,सत्तू भैया,मनोहर लाल,रमेश लडिया,रमेश कुमार, भरत लडिया,राजेंद्र लडिया,गणेश प्रसाद,भूरा बाबू,गया प्रसाद बाबू,चुन्नी लाल,विनोद शिल्पी,चंदू भैया उपस्थित थे।

Leave a Comment

Read More