
सागर लोकसभा क्षेत्र की बैठक आज क्षेत्रीय संगठन मंत्री अजय जामवाल,लोकसभा क्लस्टर प्रभारी नरोत्तम मिश्रा,संभागीय प्रभारी चौ.मुकेश सिंह चतुर्वेदी होंगे शामिल


सागर। लोकसभा चुनाव की तैयारियों के संदर्भ में भारतीय जनता पार्टी की लोकसभा स्तरीय बैठक आज आयोजित की गई हैं बैठक में क्षेत्रीय संगठन मंत्री अजय जामवाल,लोकसभा क्लस्टर प्रभारी नरोत्तम मिश्रा,संभागीय प्रभारी चौ.मुकेश सिंह चतुर्वेदी मुख्य रुप से शामिल होंगे जिला मीडिया प्रभारी श्रीकांत जैन बताया कि लोकसभा स्तरीय बैठक आज 09 फरवरी को प्रातः 11:00 बजे से धर्म श्री स्थित संभागीय भाजपा कार्यालय में आयोजित की जाएगी बैठक में जनप्रतिधि गण,लोकसभा क्षेत्र में निवासरत प्रदेश पदाधिकारी,जिला पदाधिकारी,मोर्चा प्रकोष्ठ अध्यक्ष,विधानसभा संयोजक प्रभारी,कार्यक्रम प्रभारी गण शामिल होंगे। जिला अध्यक्ष श्री गौरव सिरोठिया ने सभी आपेक्षित जनप्रतिनिधि पदाधिकारियों से समय के पूर्व बैठक में शामिल होने का आग्रह किया हैं। *श्रीकांत जैन*
जिला मीडिया प्रभारी











