
प्रेस नोट
अवैध शराब परिवहन करने वाले आरोपी को थाना सानौधा पुलिस ने किया गिरफ्तार
घटना का विवरण इस प्रकार है – वर्तमान में पुलिस अधीक्षक अभिषेक तिवारी, अति. पुलिस अधीक्षक सागर लोकेश सिन्हा एवं एस.डी.ओ.पी. रहली प्रकाश मिश्रा के मार्गदर्शन में अवैध शराब, अवैध जुआ एवं अवैध सट्टा के विरूद्ध अभियान चलाया जा रहा है। दिनांक 08/02/2024 को मुखबिर द्वारा सूचना द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि दो व्यक्ति एक मोटरसाइकिल पर ढाना तरफ से हिलगन की ओर अवैध शराब लेकर आ रहे है। सूचना से वरिष्ठ अधिकारियो को अवगत कराया गया। मुखबिर की सूचना की तस्दीक हेतु ग्राम हिलगन पहुचे जो ढाना तरफ से एक मोटरसाइकिल पर दो व्यक्ति आते दिखे जो बीच में प्लास्टिक की बोरी रखे हुये थे। मोटरसाइकिल को रोका गया जो एक व्यक्ति पुलिस को देखकर मोटरसाइकिल से कूद कर भाग गया। मोटरसाइकिल पर रखी प्लास्टिक की बोरी चेक की गई जिसमे 2 पेटी पावर व्हिस्की शील बंद एवं 5 पेटी पेटी शील बंद देशी लाल मदिरा शराब कुल 63 लीटर शराब कीमती 33000 रूपये अवैध रूप से ले जाते मिला। आरोपी से नाम पता पूंछा गया जिसने अपना नाम श्रीकांत पिता संतोष सेन उम्र 19 वर्ष निवासी हिलगन का होना बताया। एवं भागने वाले आरोपी का नाम जितेंद्र उर्फ जित्तु सेन निवासी हिलगन बताया। आरोपी से 63 लीटर शराब कीमती 33000 रूपये एवं एक बिना नंबर की मोटरसाइकिल कीमती 55000 रूपये कुल 88000 रूपये का मशरूका जप्त किया गया। आरोपी को गिरफ्तार कर अपराध क्रमांक 46/24 धारा 34(2) आबकारी एक्ट का प्रकरण पंजीबद्ध किया गया। एक आरोपी जित्तु उर्फ जितेंद्र सेन की तलाश जारी है।
उक्त कार्यबाही में निरी आर.पी. दुबे थाना प्रभारी सानौधा, स.उ.नि. हरिनारायण, स.उ.नि. प्रीति थापा, प्र.आर. राजेश पाण्डे, प्र.आर. उमेश तिवारी, प्र.आर. संदीप पटैरिया, आर शाहिद खान, आर सुनील वर्मा, आर नानका आर प्रदीप नामदेव, आर जगत सिंह की भूमिका सराहनीय रही।











