सागर में  पुलिस अधीक्षक  जिला सागर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सागर के निर्देशन एवं  एसडीओपी देवरी के मार्गदर्शन में जिला हरदा की पटाखा फैक्टरी में हुये भीषण विस्फोट की घटना को दृष्टिगत रखते हुये अवैध पटाखा संग्रहण एवं विकय करने वालो के विरूद्ध विशेष अभियान

“प्रेस नोट”

जिला सागर में श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय जिला सागर, श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय सागर के निर्देशन एवं श्रीमान एसडीओपी महोदय देवरी के मार्गदर्शन में जिला हरदा की पटाखा फैक्टरी में हुये भीषण विस्फोट की घटना को दृष्टिगत रखते हुये अवैध पटाखा संग्रहण एवं विकय करने वालो के विरूद्ध विशेष अभियान चलाया जा रहा है। जिसमें आज दिनांक 08.02.24 को थाना प्रभारी श्री एस. चौधरी को जरिये मुखविर सूचना मिली कि न्यू मार्केट गौरझामर में कुछ स्थानो पर दुकानदारो द्वारा अवैध रूप से आतिशबाजी /पटाखों का संग्रहण कर विकय किया जा रहा है जो सूचना की गंभीरता को देखते हुये थाना प्रभारी गौरझामर द्वारा तत्काल टीम का गठन करते हुये। मौके पर जाकर दबिश दी गई, जिसमें न्यू मार्केट स्थित नीलेश जैन की दुकान में अवैध रूप से सभी प्रकार के विस्फोटक से बने पटाखे रखकर बेचना पाया गया। जो मौके पर नीलेश जैन निवासी न्यू मार्केट गौरझामर से सभी प्रकार के करीवन 24000 रूपये के 10 किलोग्राम अवैध विस्फोटक से बने पटाखे जप्त किये गये। इसी प्रकार दबिश देकर न्यू मार्केट स्थित दिनेश आटा चक्की के सामने आरोपी मुकेश जैन की दुकान में चार कार्टूनो में विस्फोटक से बनी सामग्री पटाखे इत्यादि बेचते मिला, जो मौके पर समक्ष गवाहन आरोपी मुकेश जैन से विस्फोटक सामग्री छोटे, मध्यम, बडे बम, राकेट बम, फुलझडियां, पाईप बंम, सुतली बम, साप गोली, स्टार बम, बुलेट बम, बम लडिया, अनार, सुतली बम, इत्यादि विस्फोटक सामग्री कीमत करीव 50 हजार रू. बजनी करीवन 47 किलोग्राम को जप्त किया गया तथा दोनो आरोपी नीलेश जैन व आरोपी मुकेश जैन के विरूद्ध थाना गौरझामर में अपराध धारा 286 ता.हि 9 ख विस्फोटक अधिनियम के कायम कर विवेचना में लिये गये। उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी गौरझामर श्री संधीर चौधरी एवं सउनि. प्रेमनारायण शुक्ला, प्रआर 906 अशोक, प्रआर 960 सुधीर, प्रआर 951 अनिल, प्रआर 597 उमाकांत, प्रआर, 1595 माखन, आर. 1532 नरसिंह, आर. 531 लक्ष्मी प्रसाद, आर. 208 प्रमोद, सैनिक 302 विजय, एनआरएस विजय अहिरवार स्टाफ की अहम भूमिका रही है।

Leave a Comment

Read More