
हितग्राहियों से मिलें प्रदेश चुनाव सह प्रभारी हितग्राही बोलें मोदी सरकार ने हमें सबकुछ दिया हर बार आए मोदी सरकार
जनता का विश्वास मोदी के साथ सागर लोकसभा में रचेंगे जीत का नया इतिहास:–सतीश उपाध्याय
सागर नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने के लिए सभी कार्यकर्ता पार्टी को ऐतिहासिक बहुमत से चुनाव जिताने के लिए कार्य में जुटें। लोकसभा का यह चुनाव विकसित भारत की संकल्पना को मजबूत करने वाला चुनाव है। हर बूथ को जीतने की रणनीति के साथ प्रत्येक बूथ पर 370 वोट बढ़ाने के लिए कार्य करें। यह बात लोकसभा चुनाव सह प्रभारी सतीश उपाध्याय ने बीना विधानसभा में कार्यकर्ताओं से स्नेह मिलन भेंट व वरिष्ठ पदाधिकारियों का सम्मान करते हुए कही। कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला अध्यक्ष गौरव सिरोठिया,विधानसभा संयोजक मनोज शर्मा,प्रदेश कार्य समिति सदस्य डॉ.विनोद पंथी,मंडल अध्यक्ष शुभम तिवारी व पधाधिकारी गण उपस्थित रहें। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सतीश उपाध्याय ने कहा कि देश की जनता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर विश्वास जता रही है। इस चुनाव में सागर लोकसभा में पार्टी जीत का नया इतिहास रचेगी जिसमें बीना विधानसभा ऐतिहासिक मतों से जीतकर महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी
उपाध्याय ने कार्यकर्ताओं से आह्वान करते हुए कहा कि कार्य विभाजन की दृष्टि से जो जिम्मेदारी मिली है उसको पूरी सक्रियता के साथ निभाना है। हर कार्यकर्ता के लिए काम और हर काम के लिए कार्यकर्ता इस पद्धति का पालन हम सभी को करना है। इस दौरान प्रदेश चुनाव सह प्रभारी सतीश उपाध्याय ने पदाधिकारी कार्यकर्ताओं के साथ संवाद कर स्थानीय चुनावी रणनीति तैयार की वही वरिष्ठ पदाधिकारियों का स्वागत किया।साथ ही आगमी 6 अप्रैल को पार्टी के स्थापना दिवस पर आयोजित होने वाले आयोजन की समीक्षा की व कार्यक्रम को प्रभावी रूप से संपन्न कराने हेतु आवश्यक मार्गदर्शन दिया साथ बूथ स्तर वितरित होने वाली आवश्यक सामग्री की वितरण प्रक्रिया गति प्रदान करने हेतु निर्देशित किया।
हितग्राहियों से संपर्क कर संवाद किया
बीना विधानसभा प्रवास कार्यक्रम के दौरान प्रदेश चुनाव सहप्रभारी सतीश उपाध्याय ने विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित हितग्राहियों से संपर्क संवाद किया इस दौरान स्वनिधि योजना से लाभान्वित हितग्राही जो चाट की दुकान के संचालक हैं उन्होंने सतीश उपाध्याय को धन्यवाद देते हुए कहा मोदी सरकार गरीब व वंचितों की सरकार हैं सरकार ने आवास,राशन से लेकर व्यवसाय हेतु राशि तक उपलब्ध कराईं हैं हम सभी तो चाहते हैं मोदी सरकार हर बार आएं। उक्त जानकारी जिला मीडिया प्रभारी श्रीकांत जैन ने दी











