
गिरफ्तारी से जेल तक… केजरीवाल का घट गया साढ़े 4 किलो वजन… अब आप करेगी उपवास
कथित शराब घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गिरफ्तारी के बाद जेल की हवा खा रहे दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल का वजन अब तक लगभग साढ़े 4 किलो तक घट गया है… मीडियाई खबरों की मानें तो आप पार्टी से जुड़े सूत्र बताते हैं कि डॉक्टरों ने घटते वजन को लेकर चिंता जाहिर की… वहीं जेल प्रशासन इस पर सफाई देते हुए कहता है कि डॉक्टरों ने कोई चिंता जाहिर नहीं की, हम लगातार इस मामले में नजर रखे हैं… इधर आप नेता गोपाल राय कहते हैं – गिरफ्तारी के विरोध में 7 अप्रैल को देशभर में सामूहिक उपवास किया जाएगा… आप पार्टी के सभी मंत्री, सांसद, विधायक और अन्य पार्टी नेता जंतर-मंतर पर सामूहिक उपवास पर बैठेंगे..!
Post Views: 458











