पूर्व मंत्री भूपेन्द्र सिंह के समक्ष केसली ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष एड. अनिरुद्ध सिंह ने कई साथियों सहित भाजपा की सदस्यता ली

पूर्व मंत्री भूपेन्द्र सिंह के समक्ष केसली ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष एड. अनिरुद्ध सिंह ने कई साथियों सहित भाजपा की सदस्यता ली

सागर। केसली के कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष व केसली अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष एड. अनिरुद्ध सिंह ने अपने कई कार्यकर्ताओं के साथ पूर्व गृहमंत्री, खुरई विधायक  भूपेन्द्र सिंह के समक्ष बामोरा स्थित कार्यालय में भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली है।

पूर्व गृहमंत्री  सिंह के समक्ष भाजपा की सदस्यता लेने वालों में केसली से एड. यशपाल सिंह दांगी, रोहित राजपूत, देवेन्द्र सिंह सोलंकी, मनोहर सिंह समनापुर, अनिल राजपूत जरुआ, मुकेश राजपूत जरुआ, कुलदीप सिंह झरिया, जंगबहादुर सिंह सोलंकी,अरुण सिंह शामिल रहे। पूर्व गृहमंत्री सिंह ने भाजपा का गमछा पहना कर सभी नवागत सदस्यों का पार्टी में स्वागत किया और प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा के विजय संकल्प अभियान में जुट जाने का संदेश दिया।

मीडिया कार्यालय
दिनांकः-03/04/2024

Leave a Comment

Read More