लोकसभा चुनाव की तैयारी को लेकर बिलहरा मंडल में बैठक संपन्न

प्रेस विज्ञप्ति

लोकसभा चुनाव की तैयारी को लेकर बिलहरा मंडल में बैठक संपन्न
500 कांग्रेस कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी ने ली मंत्री गोविंद सिंह राजपूत के समक्ष भाजपा की सदस्यता
जनता का विश्वास भाजपा के साथ है, लोकसभा चुनाव में रचेंगे जीत का नया इतिहास: गोविंद सिंह राजपूतसागर दिनांक 03 अप्रैल 2024: लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर सुरखी विधानसभा क्षेत्र के बिलहरा मंडल में बुधवार को मंडल के कार्यकर्ता एवं पदाधिकारियों की बैठक का आयोजन किया गया। भाजपा की रीतिनीति तथा सुरखी विधानसभा क्षेत्र के विकास से प्रभावित होकर बैठक के दौरान 500 कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत के समक्ष भाजपा की सदस्यता ली। बैठक में मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने कांग्रेस छोड़कर भाजपा में आये सभी कार्यकर्ताओं को भाजपा का गमछा पहनाकर उनका पार्टी में स्वागत किया। इस अवसर पर मंत्री श्री राजपूत ने कहा कि जनता का विश्वास भाजपा के साथ है लोकसभा चुनाव में आप सबकी मेहनत से हम जीत का नया इतिहास रचेंगे। भाजपा ने सबको मान सम्मान दिया है। जन कल्याणकारी योजनाओं से जोड़कर हर व्यक्ति का जीवन स्तर सुधारने का प्रयास किया है। जिसके फल स्वरूप आज जनता भाजपा के साथ है। लोग अन्य पार्टियां छोड़कर भाजपा में शामिल होकर अपने क्षेत्र समाज व राष्ट्र के विकास में योगदान दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव प्रत्याशी नहीं बल्कि कार्यकर्ता रहते हैं इसलिए सभी कार्यकर्ता अपनी जिम्मेदारी लेते हुए अपनी अपनी पोलिंग पर काम करें। सभी अपने क्षेत्र में लाभार्थियों से मिलें, लोगों से मिलें और मतदान के लिए प्रेरित करें। मंत्री राजपूत ने कहा कि हमारा संकल्प है हर पोलिंग बूथ पर 370 से अधिक मतों से पोलिंग जीतें तथा 400 पार करके नया इतिहास रचें। मध्यप्रदेश में 29 की 29 सीटें हमें जीतना हैं, सुरखी विधानसभा क्षेत्र से सबसे अधिक मतदान कर हमारी लोकसभा प्रत्याशी डॉ. लता वानखेड़े को विजयी दिलानी है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं का आवाहन करते हुए कहा कि अपने अपने पोलिंग पर पर्ची बांटन और पहले मतदान फिर जलपान की पद्धिति पर कार्य करना है। यह चुनाव विकसित भारत का चुनाव है जिसमें आप सबका सहयोग आवश्यक है। बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष हीरा सिंह राजपूत ने कहा कि भाजपा सबका साथ सबका विकास, सबका प्रयास और सबके विश्वास के लिए संकल्पित पार्टी है बिना भेदभाव भाजपा ने सभी वर्गों के लिए जन कल्याणकारी योजनाओं से जोड़ा है और विकास की नई परिभाषा गढ़ी है। बैठक के दौरान पूर्व विधायक अरूणोदय चौबे ने कहा कि कांग्रेस के पास विकास करने के लिए कोई विजन नहीं है बिना लक्ष्य के कांग्रेस काम कर रही है जिसके कारण जनता ने उसे नकार दिया है।

500 कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ली भाजपा की सदस्यता
बैठक के दौरान कांग्रेस ब्लाक अध्यक्ष अंसार खान, पूर्व मंडी सदस्य भगौनी पटैल, नगर अध्यक्ष लखन पटैल, मंडलम अध्यक्ष महेन्द्र सिंह ठाकुर, मंडलम अध्यक्ष सुमन सिंह राजपूत, मंडलम अध्यक्ष गोकुल अहिरवार, सेक्टर अध्यक्ष नन्हेभाई लोधी, सेक्टर अध्यक्ष पूरन पटैल, सेक्टर अध्यक्ष सतेन्द्र सिंह, जिला मंत्री रमेश अहिरवार, हैदर खान, सेख सबीर खान, नईम खाम, साबिर खान, सम्मू खान, हनीफ खान, हल्ले खान, लोकेश मिश्रा, राजू पटैल, बद्री लोधी, नीतेश लोधी, सुखलाल अहिरवार, रतिराम अहिरवार, राहुल अहिरवार, लक्ष्मी जोशी, दामोदर रैकवार, शिवचरण चढ़ार, बल्लू रावत, कल्लू अहिरवार, सुब्बे पंडा, शंकर अहिरवार, बोरे रावत, खंजू अहिरवार, जमना अहिरवार, प्रकाश अहिरवार, राहुल सिंह ठाकुर, रामराज लोधी, निखिल रजक, अमर सिंह अहिरवार, रमेश कुंदन अरिहवार, मुन्नालाल अहिरवार, शिवराम लोधी, डॉ. अरविंद ठाकुर, गुड्डा दुबे सहित इनके सैकड़ों साथियों ने मंत्री गोविंद सिंह राजपूत के समक्ष भाजपा की सदस्यता लेते हुए क्षेत्र के विकास में सहयोग करने का संकल्प लिया। बैठक के दौरान बैठक में मंडल अध्यक्ष संतोष पटैल, अवध किशोर, साहब सिंह, लखन चौबे, रमेश चढ़ार, मूरत सिंह राजपूत, अनिल पीपरा, अरविंद पटैल, राघव कुसुमगढ़ सहित सैकड़ों भाजपा के कार्यकर्ता पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Comment

Read More