
सेवा भारती महावीर मंडल भोपाल की मासिक बैठक सम्पन्न हुई।
भोपाल:सेवा भारती महावीर मंडल भोपाल की मासिक बैठक दिनांक 14/04/2024 रविवार शाम पांच बजे आयोजित हुई। बैठक में जिला सेवा प्रमुख प्रतिपाल सिंह महावीर मंडल अध्यक्ष त्रिलोकी अग्रवाल, सचिव सत्येंद्र साहू, किशोर कुमार लहरपुरे उपाध्यक्ष, कोषाध्यक्ष रामस्वरूप राय,संयोजिका कल्पना विजयवर्गीय, सह संयोजिका आशालता पाठक, प्रशिक्षण प्रभारी सुमित्रा दीदी,आमंत्रित सदस्य अशोक यादव, एम के जरगर, मुख्य निरीक्षका संध्या सोनी की उपस्थिति रही। बैठक का शुभारम्भ ॐ का उच्चारण कर किया गया। बैठक में आगामी कार्य योजना की चर्चा में महावीर मंडल में कार्य विहीन बस्तियों को कार्य युक्त करने की रूपरेखा बनाई गई। 31मार्च को संपन्न हुए होली मिलन समारोह की समीक्षा की गई। सेवा भारती द्वारा चलाए जा रहे धन संग्रह की समीक्षा की गई । दानदाता त्रिलोकी अग्रवाल को धन्यवाद पत्र भी दिया गया। शिक्षिकाओं निरीक्षिकाओं का मानदेय ऑन लाइन पेमेंट करने का प्रस्ताव भी रखा गया।सभी का परिचय हुआ। एवम शीघ्र ही सभी बस्तियों को कार्य युक्त करने की रूपरेखा बनाई गई। कल्याण मंत्र के साथ समापन किया गया।











