
बूथ स्तर पर पहुंच कर प्रत्येक घर में संपर्क करना है, मतदान के लिए प्रेरित कर मतदान का प्रतिशत को बढ़ाना है : शैलेंद्र कुमार जैन, विधायक
घर घर पीले चावल देकर नगरवासियों रोड शो में आमंत्रित करें कार्यकर्ता:–गौरव सिरोठिया
मुख्यमंत्री और प्रदेश अध्यक्ष के आगमन को लेकर संभागीय पार्टी कार्यालय में कामकाजी बैठक का हुआ आयोजन
कार्यकर्ताओं और पदाधिकारी को सौंप गए दायित्व
सागर।लोकसभा चुनाव के चलते भारतीय जनता पार्टी की कामकाजी बैठक का आयोजन रविवार को धर्मश्री स्थित संभागीय पार्टी कार्यालय में किया गया। बैठक में मुख्य अतिथि के तौर पर विधायक शैलेंद्र जैन मौजूद रहे। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष गौरव सिरोठिया द्वारा की गई। इस दौरान सांसद राज बहादुर सिंह, भाजपा सांसद प्रत्याशी लता वानखेड़े भी विशेष तौर पर मौजूद रहीं। कामकाजी बैठक का मुख्य एजेंडा 18 तारीख को भाजपा प्रत्याशी लता वानखेड़े की नामांकन रैली में मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव और प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा के आगमन को लेकर था। जिसमें कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपते हुए कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए कहा गया है।
बैठक से पूर्व उपस्थित पदाधिकारी जनप्रतिनिधियों ने पूर्व विधायक पारुल साहू का घर वापसी के उपरांत प्रथम कार्यालय आगमन पर पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया।
बैठक को संबोधित करते हुए विधायक शैलेंद्र जैन ने कहा कि लोकसभा चुनाव में मतदान की तारीख नजदीक आने के साथ ही प्रत्येक कार्यकर्ता की जिम्मेदारी भी और बढ़ जाती है। ऐसे में हम सभी को एकता का परिचय देते हुए 18 अप्रैल को बहन लता वानखेड़े के नामांकन दाखिल कराने के दौरान पूरी निष्ठा और लगन के साथ कार्य करना है। जो जिम्मेदारियां संगठन द्वारा सौंपी गई है, उनका निर्वाह पूर्ण ईमानदारी के साथ करना है। नामांकन रैली में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त
शर्मा शामिल होने के लिए आ रहे हैं। हम सभी को मिलकर इस रैली के लिए ऐतिहासिक और भव्य बनाना है। उन्होंने कहा कि नामांकन दाखिल होने के बाद जिम्मेदारियां और भी बढ़ जाएगी। हमें अधिक से अधिक मतदान करने के लिए लोगों को प्रेरित करना होगा। विधानसभा चुनाव के दौरान मतदान का प्रतिशत कम रहा, जिसे हम सभी को मिलकर बढ़ाना है। कार्यकर्ताओं को बूथ लेवल पर पहुंच कर हर एक घर से संपर्क करना है। पन्ना प्रमुख हर दिन 5–5 परिवारों से संपर्क कर उन्हें भारतीय जनता पार्टी की रीति नीतियों से अवगत कराएं। विधायक जैन ने कहा कि लोकसभा चुनाव में हम चुनिंदा मतदान केंद्र जहां पिछले चुनाव में हमे कम वोट मिले थे। उन मतदान केंद्रों पर हमे विशेष फोकस करना है। इस दौरान नामांकन रैली में कार्यकर्ताओं, पार्षदों और पदाधिकारियों को जिमेदारियां भी सौंपी।
जिला अध्यक्ष गौरव सिरोठिया ने कहा कि सागर विधानसभा में भाजपा मुख्यालय का कार्यालय होने से सबसे अधिक भूमिका मुख्यालय के कार्यकर्ताओं की होती है। 18 को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा के रोड शो को भव्यता प्रदान करने के लिए सभी पदाधिकारी कार्यकर्ता और जनप्रतिनिधि अपने अपने दायित्वों का निर्वाहन सक्रियता से करें। अपने अपने क्षेत्र में बूथ स्तर पर घर घर पहुंचकर लोगो को पीले चावल देकर कार्यक्रम के लिए आमंत्रित करें साथ ही उन्होंने उपस्थित पदाधिकारी कार्यकर्ताओं से पार्टी द्वारा जारी संकल्प पत्र जन जन तक पहुंचाने का आग्रह किया।
भाजपा सांसद प्रत्याशी लता वानखेड़े ने कहा कि मेरी ताकत ही आप सभी कार्यकर्ता है। मेरा टिकट ही कार्यकर्ताओं के भरोसे हुआ है। यह चुनाव मेरा नहीं, बल्कि आप सभी का है। आप सभी के स्नेह और प्यार को देखकर मैं अभिभूत हूं। 18 अप्रैल को नामांकन रैली में नारी शक्ति की संख्या उतनी ही रहे जितनी हमारे भाइयों की संख्या रहती हैं। उन्होंने कहा कि सबसे महत्वपूर्ण है बूथ प्रबंधन। हमे बूथ पर ज्यादा महत्व देना है। बूथ के एक-एक कार्यकर्ता तक पहुंचना है। जो हमारे नहीं हैं उन तक भी हमें अप्रोच करना। यह चुनाव भारत माता को परम वैभव तक ले जाने का चुनाव है।
राजबहादुर सिंह ने कहा कि परिस्थिति अनुकूल है। 18 अप्रैल को रोड शो होना है। इसके लिए सभी कार्यकर्ता और पदाधिकारी तैयारी कर ले। हमें यह कार्यक्रम पूर्ण भव्यता के साथ करना है। उन्होंने कहा कि हमारी ताकत ही कार्यकर्ता है। इसलिए इस लोकसभा चुनाव में पूरी मेहनत के साथ कार्य करते हुए रिकॉर्ड मतों से जीतने का कार्य करना है। इस बार लोकसभा चुनाव मेरी जीत का भी रिकॉर्ड टूटना चाहिए। उन्होंने कहा कि मैं उन चुनिंदा भाग्यशाली सांसदों में से एक हूं, जिन्होंने धारा 370 को हटाने में मतदान किया। वहीं प्रभु श्री राम के भव्य मंदिर का निर्माण भी देखा। इस दौरान नगर निगम अध्यक्ष वृंदावन अहिरवार लोकसभा संयोजक प्रभु दयाल पटेल,लोकसभा सह संयोजक श्याम तिवारी हरिराम सिंह ठाकुर, विधानसभा प्रभारी चैन सिंह,विधानसभा संयोजक रामकुमार साहू,पूर्व विधायक पारुल बुद्धि जीवी प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक अनुराग प्यासी साहू, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य शैलेष केसरवानी, मंडल अध्यक्ष विक्रम सोनी, मनीष चौबे,रीतेश मिश्रा संध्या भार्गव, यश अग्रवाल जिला मीडिया प्रभारी श्रीकांत जैन सहित पार्षद गण मंडल पदाधिकारी कार्यकर्ता उपस्थित रहें। उक्त जानकारी जिला मीडिया प्रभारी श्रीकांत जैन ने दी











