मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के मुख्य प्रवक्ता कुणाल चौधरी पूर्व विधायक, प्रदेश प्रवक्ता अवनीश बुंदेला की पत्रकार वार्ता हाथ बदलेगा हालात —————–

कांग्रेस पार्टी द्वारा लोकसभा चुनाव-2024 के लिए जारी न्याय पत्र को लेकर मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के मुख्य प्रवक्ता कुणाल चौधरी पूर्व विधायक, प्रदेश प्रवक्ता अवनीश बुंदेला की पत्रकार वार्ता हाथ बदलेगा हालात -----------------

कांग्रेस पार्टी ने देश के लिए अपने विजन को न्याय पत्र के माध्यम से देश की जनता के सामने रखा है। कांग्रेस पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी जी ने अपनी 4000 किलोमीटर की भारत जोड़ो पदयात्रा एवं 6700 किलोमीटर की दूसरी बार की गई भारत जोड़ो न्याय यात्रा के माध्यम से देश के करोड़ों लोगों से सीधे संवाद कर उनके दुख दर्द एवं समस्याओं को समझा और उनके समाधान को इस न्याय पत्र में शामिल किया।
युवा न्याय के तहत पांच गारंटियां कांग्रेस पार्टी की ओर से युवाओं के लिए इस न्याय पत्र में शामिल की गई हैं। जिसमें युवा न्याय के तहत कांग्रेस कानून लाकर 25 साल से कम उम्र के हर डिप्लोमा धारक या कॉलेज स्नातक के लिए प्राइवेट और सरकारी सेक्टर में एक साल का अप्रेंटिसशिप देगी। इस कानून के तहत ट्रेनी को एक साल में एक लाख रुपए की सैलरी मिलेगी। कांग्रेस नौकरी परीक्षाओं के लिए पेपर लीक मामलों का निपटारा करने के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट का गठन करेगी। पीड़ितों को आर्थिक मुआवजा देगी। कांग्रेस केंद्र सरकार के खाली 30 लाख पदों को भरेगी। पार्टी यह भी निर्धारित करेगी कि पंचायत और नगरीय निकाय में रिक्तियां राज्य सरकारों की सहमति से सही समय पर हो। कांग्रेस स्टार्ट-अप के लिए फंड ऑफ फंड्स योजना का पुनर्गठन करेगी और फंड का 50 प्रतिशत यानी 5,000 करोड़ रुपए देश के सभी जिलों में समान रूप से देगी। इससे 40 साल से कम उम्र के युवा अपना व्यवसाय शुरू कर पाएगा।
कांग्रेस पार्टी हमेशा सबको साथ लेकर चलती है इसलिए प्रतिबद्धता यह भी है कि आपकी हिस्सेदारी मेरी जिम्मेदारी। दुख और आश्चर्य का विषय है कि भाजपा ने जो हर दस वर्ष में जनगणना होती थी, वह नहीं करवायी और 2011 में जनगणना हुई थी, उसमें जाति संबंधित आंकड़ों को प्रस्तुत नहीं किया गया। कांग्रेस पार्टी हिस्सेदारी न्याय के तहत कांग्रेस राष्ट्रव्यापी आर्थिक-सामाजिक जाति जनगणना करवाएगी। इसके माध्यम से कांग्रेस जातियों, उपजातियों और उनकी आर्थिक-सामाजिक स्थिति का पता लगाएगी।
कांग्रेस पार्टी अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग एवं गरीब सामान्य वर्ग को मिलने वाले आरक्षण पर 50 प्रतिशत का कैप हटाएगी। कांग्रेस शिक्षा और नौकरियों में आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (ईडब्लूएस) को मिलने वाले 10 प्रतिशत आरक्षण को बिना किसी भेदभाव के सभी जाति और समुदाय के लोगों के लिए लागू कराएगी। कांग्रेस अनुसुचित जाति, अनुसुचित जनजाति और पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित सभी रिक्त पदों को 1 साल के भीतर भरेगी। कांग्रेस पब्लिक सेक्टर में संविदा की जगह नियमित भर्तियां करेगी। इसके अलावा जो संविदा कर्मी हैं, उनको नियमित करेगी।
आज देश में स्थिति ऐसी है कि संसद लगभग चल नहीं रही और सरकार चाहती है विपक्ष न बोल सके और न ही विरोध कर सके। कांग्रेस की सरकार आने पर हम सुनिश्चित करेंगे कि एक मजबूत न्याय पालिका देश में हो इसके लिए एनजेएसी जैसी संस्थाएं बनायेंगे। कांग्रेस वादा करती है कि संसद के दोनों सदन साल में 100 दिनों के लिए चलेंगे और पूर्व में प्रचलित संसद की महान परंपराओं को पुनर्जीवित किया जाएगा और ईमानदारी से पालन किया जाएगा कांग्रेस वादा करती है कि सप्ताह में एक दिन प्रत्येक सदन में विपक्षी बैंच द्वारा सुझाये गये एजेंडे पर चर्चा के लिए समर्पित किया जाएगा।
मनमोहन सिंह जी के नेतृत्व वाली सरकार में किसान की जमीन अधिगृहण के एवज में लागत का चार गुना मूल्य दिये जाने का ऐतिहासिक निर्णय लिया गया था। आज प्रदेश में भाजपा सरकार को 20 साल हो चुके हैं। किसानों से हर बार चुनाव के पहले बडे बडे वादे किये जाते हैं चाहे धान, गेंहु या निमाड़ के कपास खरीदी की बात हो उनको उचित दाम नहीं मिलता है। इसी के चलते किसानों को मजबूर होकर ओने पोने दामों में अपनी उपज को बेचना पड़ रहा है। यही स्थिति निमाड़ की है कपास का कटोरा कहे जाने वाले निमाड़ में किसानों ने कपास की फसल लगाना कम कर दी है। मनमोहन सिंह जी सरकार में हमनें किसानों को 10 हजार प्रति क्विंटल तक कपास के दाम दिलाए। पर आज 5 से 7 हजार प्रति क्विंटल दाम भी नहीं मिल रहा है। कांग्रेस पार्टी अन्नदाताओं को उनकी उपज का सही दाम मिले इसके लिए एमएसपी (समर्थन मूल्य) का गारंटी कानून बनाएंगे। इसके साथ ही 30 दिन के अंदर फसल बीमा का पैसा किसान के खाते में खेत को इकाई मानकर दिया जाएगा।
अजा, अजजा के अधिकारों को भाजपा लगातार समाप्त करने का काम कर रही है। इनके बैकलॉग भर्ती के लिए कोई व्यवस्था नहीं कर रही है। भाजपा ने इन्हें मनरेगा का पैसा नहीं दिया और योजना भी बंद नहीं की, ताकि जुमलेबाजी की राजनीति की जा सके। हम अजा एवं अजजा वर्ग की छात्रवृत्ति दोगुनी करेंगे। हास्टलों की संख्या बढ़ायेंगे, आवासीय विद्यालय बनायेंगे, बैकलॉग की भर्ती एक साल के भीतर करेंगे। वन अधिकार अधिनियम कानून का प्रभावशाली उपयोग करेंगे।
श्रमिक न्याय के तहत स्वास्थ्य अधिकार के तौर पर मुफ्त स्वास्थ्य, आवश्यक डायग्नोस्टिक दवाई, उपचार, सर्जरी, और पुनर्वास, उपचार आदि पर कार्य होगा, 400 रू. प्रतिदिन राष्ट्रीय न्यूनतम मजदूरी मनरेगा श्रमिकों के लिए देकर श्रमिकों का सम्मान किया जाएगा। शहरी क्षेत्र के लिए रोजगार गारंटी अधिनियम बनाया जाएगा, असंगठित श्रमिकों के लिए जीवन और दुर्घटना बीमा सामाजिक सुरक्षा के तहत दिए जाएंगे, कांटेªक्ट सिस्टम मुख्य सरकारी कार्यों में बंद होगा।
नारी न्याय के तहत कांग्रेस गरीब भारतीय परिवार के लिए महालक्ष्मी योजना शुरू करेगी। घर की सबसे बुजुर्ग महिला के बैंक खाते में हर साल एक लाख रुपए दिए जाएंगे। इस योजना को चरणों में शुरू किया जाएगा और लाभार्थी परिवारों की संख्या और गरीबी उन्मूलन पर इसके प्रभाव का आकलन करने के लिए हर साल रिव्यू किया जाएगा। महिलाओं के लिए एक-तिहाई आरक्षण उन राज्य विधानसभाओं में लागू हो जायेगा जो 2025 के विधानसभा चुनावों में चुनी जाएंगी। कांग्रेस 2025 से महिलाओं के लिए केंद्र सरकार की आधी 50 प्रतिशत नौकरियां आरक्षित करेगी।
कांग्रेस पार्टी का न्याय पत्र-2024 जारी किया गया है, जिसमें आंख भी है और दृष्टि भी है। सभी वर्गों के लिए कल्याणकारी योजनाएं एवं सामाजिक आर्थिक और राजनैतिक न्याय को लेकर इस न्याय पत्र में प्रावधान किये गये हैं। इस समावेशी एवं सामाजिक न्याय पत्र के माध्यम से कांग्रेस अपनी परंपरानुसार देश के नागरिकों को अधिकार संपन्न बनाना चाहती है।
इस अवसर पर सागर विदिशा संसदीय क्षेत्र से कांग्रेस के प्रत्याशी चंद्रभूषण सिंह बुंदेला गुड्डू राजा, जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष द्वय डाँ आनंद अहिरवार पूर्व सांसद, राजकुमार पचौरी,बुंदेलखंड प्रभारी अमितराम जी दुबे,पूर्व मंत्री सुरेंद्र चौधरी, पूर्व विधायक सुनील जैन,बुंदेलसिंह बुंदेला,जिला उपाध्यक्ष /प्रवक्ता आशीष ज्योतिषी, प्रवक्ता अभिषेक गौर, अवधेश तोमर,लक्ष्मी नारायण सोनकिया, रवि सोनी, आदि उपस्थित थे।

Leave a Comment

Read More