
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव प्रदेश अध्यक्ष 18 को सागर में करेंगे रोड शो भाजपा ने रोड शो के लिए नगरवासियों को आमंत्रित किया
सागर। भारतीय जनता पार्टी की लोकसभा प्रत्याशी डॉ लता वानखेड़े के नामांकन हेतु मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा 18 अप्रैल को सागर प्रवास पर रहेंगे।नामांकन से पूर्व मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा रोड शो में शामिल होंगे।जिसके लिए पार्टी द्वारा व्यापक स्तर पर तैयारिया शुरू कर दीं हैं। जिसके अंतर्गत मंगलवार को लोकसभा सह संयोजक श्याम तिवारी के नेतृत्व में भाजपा पदाधिकारी कार्यकर्ताओं ने इतवारी व रामपुरा वार्ड के साथ मुख्य मार्गों पर घर घर दुकान दुकान पहुंचकर पीले भेंट किए व आमजनों को रोड शो के लिए आमंत्रित किया इस दौरान विधानसभा संयोजक रामकुमार साहू, जिला उपाध्यक्ष जगन्नाथ गुरैया,जिला मीडिया प्रभारी श्रीकांत जैन,मंडल अध्यक्ष विक्रम सोनी,विधायक प्रतिनिधि आशुतोष बजाज,प्रदेश सह संयोजक प्रासुक जैन,अंकित जैन हिन्नौद नीलेश जैन,सोहेल खान,नरेश धानक,अमन जैन,गोलू,तरुण नवरंग मुख्य रूप से उपस्थित रहें। लोकसभा सह संयोजक श्याम तिवारी ने समस्त नगर वासियों से रोड शो में शामिल होकर भारतीय जनता पार्टी को आशीर्वाद प्रदान करने का आग्रह किया हैं। उक्त जानकारी जिला मीडिया प्रभारी श्रीकांत जैन ने दी











