
लोकसभा चुनाव 2024: 19 अप्रैल को इन 21 राज्यों में होगा मतदान, देखें पूरी लिस्ट…
लोकसभा चुनाव 2024 का पहला चरण 19 अप्रैल से शुरू हो जाएगा। मतदान के लिए स्कूल और कॉलेज में पोलिंग बूथ बनाए जाते हैं। ऐसे में स्कूल और कॉलेज भी बंद रहते हैं। इतना ही नहीं कई राज्यों में सार्वजनिक अवकाश भी रहेगा। जानकारी के लिए आपको बता दें कि 19 तारीख को 21 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों की 102 सीटों पर वोट डाले जाएंगे।
19 तारीख को इन जगहों पर होगा मतदान-
उत्तरप्रदेश- 8
उत्तराखंड- 5
पश्चिम बंगाल- 3
अंडमान निकोबार द्वीप समूह-1
जम्मू-कश्मीर-1
लक्ष्यद्वीप- 1
पंडुचेरी- 1
त्रिपुरा- 1
सिक्किम- 1
नागालैंड- 1
मिजोरम- 1
छत्तीसगढ़- 1
अरुणाचल प्रदेश- 2
मणिपुर- 2
मेघालय- 2
बिहार- 4
असम- 5
महाराष्ट्र- 5
मध्य प्रदेश- 6
राजस्थान- 12
तमिलनाडु- 39
उत्तरप्रदेश की इन 8 जगहों पर बंद रहेंगे स्कूल- कॉलेज
19 अप्रैल को उत्तरप्रदेश की 8 जगहों पर मतदान होगा जिसके लिए रामपुर और पीलीभीत, सहारनपुर, कैराना, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, नगीना, मुरादाबाद में स्कूल और कॉलेज बंद रहेंगे।











