विकास के नाम पर 17 अरब खर्च, जनता फिर भी पानी—बिजली—सड़कों से परेशान, समार्ट सिटी मात्र छलावा: राजकुमार पचौरी

विकास के नाम पर 17 अरब खर्च, जनता फिर भी पानी—बिजली—सड़कों से परेशान, समार्ट सिटी मात्र छलावा: राजकुमार पचौरी

ऐतिहासिक तालाब के आस्तित्व पर संकट है, विकास के नाम पर सागर में विनाश किया गया है: अंकलेश्वर अन्नी दुबे

:— गोपालगंज, मधुकर शाह वार्ड और सिविल लाइन वार्ड में जनसंपर्क किया गया।

सागर, 28 अप्रैल 2024। बुंदेलखंड और संभाग के मुख्यालय सागर शहर में विकास के नाम पर बीते 10 सालों में 17 अरब रुपए स्मार्ट सिटी, सीवर प्रोजेक्ट, टाटा प्रोजेक्ट के नाम पर खर्च कर दिए गए। इतनी बड़ी रकम खर्च होने के बाद भी सागर की दशा नहीं बदली। यह बात जिला शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजकुमार पचौरी ने कही। रविवार शाम को गोपालगंज में नुक्कड़ सभा का आयोजन किया गया था। इस दौरान पार्टी नेताओं ने कांग्रेस के लोकसभा प्रत्याशी चंद्रभूषण सिंह बुंदेला गुड्डू राजा के समर्थन में जनसंपर्क किया।

कांग्रेस के लोकसभा प्रत्याशी चंद्रभूषण सिंह बुंदेला के समर्थन में आयोजित नुक्कड़ सभा में पूर्व विधायक सुनील जैन ने कहा कि स्मार्ट सिटी के नाम पर सागर में भारी भ्रष्टाचार किया गया। पूरे शहर में ऐसी कोई गली नहीं है, जहां लोग परेशान न हो, शहर की दुर्दशा कर दी। अंकलेश्वर अन्नी दुबे ने कहा कि भाजपा राज में विकास के नाम पर सागर में विनाश किया गया है। ऐतिहासिक तालाब के आस्तित्व पर संकट है। 2 अरब खर्च होने के बाद भी तालाब की दुर्दशा हो रही है। पार्षद ऋचा सिंह और रोशनी खान ने कहा कि सागर में 390 करोड़ का टाटा प्रोजेक्ट फेल है और जनता आज भी पानी के लिए तरस रही है। हर दो दिन में आधे घंटे भी ठीक से पानी ​नहीं मिलता और 24 घंटे पानी देने के सपने दिखाए जा रहे हैं।
वरिष्ठ नेता रमाकांत यादव, आशिक अली, आशीष ज्योतिषी ने भाजपा सरकार पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए।
गुड्डू राजा के लिए घर-घर जाकर मांगा वोट
सागर लोकसभा क्षेत्र के कांग्रेस प्रत्याशी चंद्रभूषण सिंह गुड्डू राजा के समर्थन में जिला शहर कांग्रेस कमेटी ने रविवार को सागर में जनसंपर्क व प्रचार-प्रसार अभियान चलाकर गली-गली में कांग्रेस के लिए जनसमर्थन मांगा। जनसंपर्क अभियान का शुभारंभ गोपालगंज से किया गया। यहां गोपालगंज, मधुकर शाह वार्ड सहित सिविल लाइन वार्ड में कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं और पदाधिकारियों व भारी संख्या में कार्यकर्ताओं ने घर-घर दस्तक देकर अपनी बात रखी और लोगों से कांग्रेस को जिताने के लिए समर्थन मांगा।

जनसपंर्क में कांग्रेस के यह वरिष्ठ पदाधिकारी शामिल हुए
रविवार को जनसंपर्क के दौरान जिला शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष राजकुमार पचौरी, लोकसभा समन्वयक व पूर्व विधायक सुनील जैन, सुरेंद्र सुहाने, सेवादल अध्यक्ष सिंटू कटारे,अंकलेश्वर दुबे, जिला उपाध्यक्ष व प्रवक्ता आशीष ज्योतिषी, कमलेश तिवारी, जितेंद्र रोहण, माधवी चौधरी, अशोक श्रीवास्तव, वसीम खान, पार्षद रोशनी खान, अजीम मासाब, सुनील पावा, जितेंद्र सिंह चावला, अनिल दक्ष, महेश अहिरवार, हेमराज रजक, कुंजी लड़िया, विनोद कोरी, अमर कोठारी, श्रीकांत सराफ बंडा, आशीष चौबे, मनोज पाण्डेय, प्रेमनारायण विश्वकर्मा , पवन पटेल, सुल्तान कुरैशी, गब्बर पठान, मोनू वर्मा, मुन्ना चौबे, विमल जैन, राममोहन खटीक, सुरेंद्र चौबे, रिचा गौड़, श्रीदक्ष रैकवार, तोता यादव, रजिया खान, गीता पटेल, रेखा सोनी, प्रदीप राय, नारायण विश्वकर्मा, शैलू तोमर, बालकिशन अहिरवार, अर्चना कन्नोजिया, रमाकांत यादव, लीलाधर सूर्यवंशी, इम्तियाज खान, रामकुमार पचौरी, रवि सोनी, माबू मछंदर, गोपाल प्रजापति, मनोज पाण्डेय, सीबी तिवारी, गोविंद नामदेव, दीनदयाल तिवारी,लेाकेंद्र सिंह, मनोज सेन, अवधेश तोमर, शुभ्रा मुखर्जी, अर्चना कन्नोजिया, राहुल चौबे, जमील खान, शुभम सोनी, पप्पू कन्नोजिया, समीन मौलाना, अनिल यादव, अतीक खान सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और आमजन शामिल हुए। नुक्कड़ सभा के अंत में वरिष्ठ गांधीवादी नेता रहे सरगी विट्ठल भाई पटेल के के गीत के साथ नुक्कड़ सभा का समापन किया गया।

– आशीष ज्योतिषी, जिला उपाध्यक्ष/प्रवक्ता, जिला शहर कांग्रेस कमेटी, सागर मप्र.

Leave a Comment

Read More