प्रदेशाध्यक्ष जीतू पटवारी एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री अरूण यादव 30 अप्रैल को सिरोंज आएंगे

प्रदेशाध्यक्ष जीतू पटवारी एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री अरूण यादव 30 अप्रैल को सिरोंज आएंगे

सागर/विदिशा। मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष  जीतू पटवारी एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री  अरूण यादव 30 अप्रैल, मंगलवार को सिंरोज में कांग्रेस प्रत्याशी चंद्रभूषण सिंह बुंदेला गुड्डू राजा के पक्ष में आमसभा को संबोधित करेंगे।
जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष एवं प्रवक्ता आशीष ज्योतिषी ने जानकारी देते हुए बताया कि कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष श्री जीतू पटवारी जी एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री अरूण यादव जी सागर लोकसभा क्षेत्र के सिरोंज में आएंगे। श्री ज्योतिषी के अनुसार श्री पटवारी एवं श्री यादव भिंड से हेलीकॉप्टर से चलकर शाम 4 बजे सागर लोकसभा क्षेत्र के कांग्रेस प्रत्याशी चंद्रभूषण सिंह बुंदेला गुड्डू राजा के पक्ष में विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे।

Leave a Comment

Read More