
सागर। लोकसभा चुनाव में संसदीय क्षेत्र सागर से भाजपा प्रत्याशी डॉ लता वानखेड़े के समर्थन में महापौर संगीता सुशील तिवारी एवं महापौर प्रतिनिधि डॉ सुशील तिवारी ने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ भगतसिंह वार्ड में जनसंपर्क कर, चुनाव प्रचार किया। इस दौरान प्रदीप राजौरिया एवं पूर्व पार्षद नीलम अहिरवार के निवास पर बीजेपी कार्यकर्ताओं एवं महापौर संगीता सुशील तिवारी का आत्मीय स्वागत किया गया तथा वार्डवासियों द्वारा पुष्पवर्षा कर सभी का स्वागत किया गया। इस अवसर पर महापौर श्रीमती तिवारी ने बुजुर्गों के आयुष्मान भारत स्वास्थ योजना के फार्म भरे एवं आशीर्वाद लिया। जनसंपर्क के दौरान जिला उपाध्यक्ष नवीन भट्ट, एमआईसी सदस्य विनोद तिवारी, पार्षद प्रतिनिधि नरेश यादव, पार्षद प्रतिनिधि सोमेश जड़िया, पार्षद प्रतिनिधि रामू ठेकेदार, पार्षद प्रहलाद पटेल, जिलाध्यक्ष अनुसूचित जाति मोर्चा नरेंद्र अहिरवार, महबूब हाजी अली, विवेक तिवारी, रिशांक तिवारी, राजीव सोनी, महेश साहू, तरुण बड़ोनिया, पूर्व एल्डरमेन सतीश जैन, टप्पू चौबे, आनंद बोहरे, संदीप सोनी, अशोक साहू चैनपुरा, विकास बेलापुरकर, मनोज रैकवार, नीरज करोसिया, भानु राजपूत, राहुल राजपूत, प्रज्ज्वल भारद्वाज, अनुराग पाराशर, संदीप साहू, शुभम पहलवान, अंकित विश्वकर्मा, रोहित तिवारी, रवि ठाकुर, विपुल समैया, संदीप साहू, अनूप साहू, सोनिल पाठक, नमन चौबे, रानू तिवारी, अंशुल गुप्ता, देवाशीष दुबे, शुभम सागर, मोनू लाडिया सहित बड़ी संख्या में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता एवं वार्डवासियों की गरिमामय उपस्थिति रही|











