
फर्जी मतदान की आशंका को लेकर निर्वाचन आयोग के ऑब्जर्वर से मिला कांग्रेस प्रतिनिधि मंडल
:— खुरई-सुरखी में फर्जी मतदान की आशंका पर ऑब्जर्वर निष्पक्ष और पारदर्शी मतदान का भरोसा दिलाया।
सागर,3 मई। लोकसभा चुनाव 2024 की मतगणना के दौरान कांग्रेस को खुरई और सुरखी सहित कुछ अन्य इलाकों में फर्जी मतदान की आशंका है। शुक्रवार को कांग्रेस का एक प्रतिनिधि मंडल कांग्रेस के चुनाव अभिकर्ता मुकुल पुरोहित के नेतृत्व में कांग्रेस के प्रतिनिधि मंडल ने सागर लोकसभा के चुनाव पर्यवेक्षक और व्यय पर्यवेक्षक से मुलाकात कर निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव कराने का अनुरोध करते हुए विस्तृत चर्चा की है।
जिला शहर कांग्रेस के उपाध्यक्ष आशीष ज्योतिषी ने जानकारी देते हुए बताया कि सागर लोकसभा के लिए कांग्रेस की तरफ से नियुक्त चुनाव अभिकर्ता मुकुल पुरोहित के नेतृत्व में एक प्रतिनिधि मंडल ने चुनाव ऑब्जर्वर अंजली शेखावत और व्यव ऑब्जर्वर मधुर अग्रवाल से मुलाकात की है। इस दौरान कांग्रेस के प्रतिनिधि मंडल के सदस्यों ने निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव कराने का अनुरोध करते हुए बताया कि खुरई और सुरखी में फर्जी मतदान की आशंका है। जिसके बाद दोनों पर्यवेक्षकों ने प्रतिनिधि मंडल को आश्वसत किया कि सागर लोकसभा क्षेत्र में निष्पक्ष मतदान होगा और किसी भी तरह की धांधली नहीं हो पाएगी, चुनाव पर पर्यवेक्षक पूरी तरह नजर बनाए हुए हैं। प्रतिनिधि मंडल में चुनाव अभिकर्ता मुकुल पुरोहित, जिला कांग्रेस अध्यक्ष ग्रामीण डॉ. आनंद अहिरवार, लोकसभा समन्वयक सुनील जैन, चक्रेश सिंघई, भूपेंद्र सिंह मुहासा, हीरालाल चौधरी व बीएल अहिरवार शामिल थे।











