
सभी को सादर जय जिनेंद्र
????????????????????????????
महिला जैन मिलन नेहा नगर शाखा, क्षेत्र क्रमांक 10
भारतीय जैन मिलन के 59 वें स्थापना दिवस पर 2 मई 2024 को महिला जैन मिलन नेहा नगर शाखा द्वारा स्वास्थ्य शिविर का आयोजन एवं सकोरे का वितरण।
2 मई की सुबह जैन मिलन की वीरांगनाओं द्वारा पक्षियों को जल रखने हेतु समाज के लोगों में सकोरे का वितरण किया गया।
तत्पश्चात स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया।
सर्वप्रथम मिलन की वीरांगनाओं द्वारा महावीर प्रार्थना का पाठ किया गया।
तत्पश्चात डॉक्टर शुभम जैन (राय हॉस्पिटल )का सम्मान हमारे आदरणीय क्षेत्रीय अध्यक्ष अतिवीर अरुण जी चंदेरिया जी के द्वारा किया गया।
आदरणीय क्षेत्रीय अध्यक्ष अति वीर अरुण चंदेरिया जी का सम्मान राष्ट्रीय संयोजिका वीरांगना संगीता चंदेरिया जी के द्वारा किया गया।
हमारी राष्ट्रीय संयोजिका वीरांगना संगीता चंदेरिया जी का सम्मान अध्यक्ष वीरांगना ऋतु जैन जी के द्वारा किया गया।
तत्पश्चात डॉक्टर शुभम जैन और उनके सहयोगियों द्वारा करीब 60 से 70 मरीजों की निशुल्क जांच की गई जिसमें लगभग सभी मरीजों ने शुगर की जांच करवाई, एस जी पी ओ टी, और बीपी चेक करवाया।
हमारे इस स्वास्थ्य शिविर का उन बुजुर्ग लोगों ने लाभ लिया जिनको हॉस्पिटल जाने में परेशानी होती थी पर वह मंदिर दर्शन करने जरूर आते थे।
डॉक्टर शुभम जैन और उनके सहयोगियों द्वारा मरीजों को निशुल्क दवा का वितरण भी किया गया।
शिविर के समापन पर वीरांगना ऋतु जैन और वीरांगना अनीता जैन के द्वारा डॉक्टर साहब और उनके सहयोगियों का आभार प्रकट किया गया।
क्षेत्रीय अध्यक्ष अति वीर अरुण चंदेरिया जी ने हमारे कार्यक्रम में आकर हमारे शिविर का मान बढ़ाया।
हमारे इस कार्यक्रम में हमारे साथ राष्ट्रीय संयोजिका वीरांगना संगीता चंदेरिया जी, क्षेत्रीय संयोजिका वीरांगना अनीता जैन, संरक्षिका वीरांगना किरण जैन ,अध्यक्ष वीरांगना ऋतु जैन, सचिव वीरांगना शालिनी जैन, कोषाध्यक्ष वीरांगना संध्या जैन, प्रचार मंत्री वीरांगना ज्योति जैन, वीरांगना स्मिता मनीष भाई जी, वीरांगना मनीषा चंदेरिया,वीरांगना नीता बड़कुल, वीरांगना रागिनी जैन वीरांगना रितु दिवाकर वीरांगना रजनी जैन ,वीरांगना बबीता सिंघई वीरांगना मंजू जैनआदि शामिल रहीं।











