
लोकतंत्र के महापर्व पर अखंड भारत निर्माण के परम संकल्प के साथ मतदान अवश्य करें – श्रीकांत जैन
सागर। लोकसभा चुनाव 2024 के तीसरे चरण के लिए 7 मई को मतदान किया जायेगा। विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्र के पर्व पर मतदान प्रक्रिया में सहभागिता जरूरी है। आपका मत आपका सबसे बड़ा अधिकार है इसे पहचाने और अखंड भारत निर्माण में सहभागिता सुनिश्चित कर आने वाले भविष्य की नींव को मजबूती प्रदान करें। मतदान की गरिमा को बनाए रखते हुए मताधिकार प्रयोग करना ही चाहिए। यह बात भाजपा जिला मीडिया प्रभारी श्रीकांत जैन ने मतदाता जागरूकता के उद्देश्य से प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से कही।
श्रीकांत जैन ने कहा की दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र के महापर्व को उत्साह के साथ मानना चाहिए साथ ही अन्य लोगो को लिए भी प्रेरित करना चाहिए विशेष रूप से नव मतदाता जो प्रथम बार मताधिकार का प्रयोग करने जा रहे है वह उत्साह के साथ मतदान के लिए पहुंचे और अपने देश को शक्तिशाली बनाने में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें शत प्रतिशत मतदान हम सभी का लक्ष्य होना चाहिए और लक्ष्य की पूर्ति के लिए जागरूक नागरिक की तरह प्रयासरत रहना चाहिए क्योंकि हमारा एक वोट भारत को सशक्त और अखंड भारत बनाएगा। आइए मिलकर संकल्प लें पहले मतदान करेगें फिर जलपान।
श्रीकांत जैन
जिला मीडिया प्रभारी











