
संत शिरोमणि सेनजी महाराज की जयंती पर निकली वाहन रैली का सेवादल परिवार ने किया स्वागत
___________
सागर/04.05.2024
शहर में संत शिरोमणि सेन जी महाराज की जयंती की बड़ी धूमधाम और हर्षोल्लास से मनायी जानी है। जयंती की पूर्व संध्या पर सेन समाज ने अपने आराध्य की वाहन रैली का आयोजन किया गया,जिसमें सेन समाज ने बड़े बढ़-चढ़कर अपनी सहभागिता निभाई।
वाहन रैली शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए जैसे ही शहर के ह्रदय स्थल तीनबत्ती पहुंची वहां कांग्रेस प्रत्याशी चंद्र भूषण सिंह बुंदेला गुड्डू राजा के प्रतिनिधि शहर सेवादल अध्यक्ष सिंटू कटारे और सेवादल परिवार द्वारा वाहन रैली का भव्य स्वागत किया गया।
वाहन रैली में शामिल सेन समाजजनों पर पुष्प वर्षा की गयी और प्रसाद वितरण किया गया।
इस अवसर पर पूर्व मंत्री सुरेंद्र चौधरी,पूर्व विधायक सुनील जैन,विजय साहू विशेष रूप से उपस्थित रहे।
सेवादल अध्यक्ष के साथ स्वागतकर्ताओं में नितिन पचौरी,लल्ला यादव,तरूण सैनी, अंकुर यादव,रवि जैन,छोटू शर्मा,लकी दुबे आदि सेवादल परिवार जन उपस्थित रहे।











