
सागर। रविवार को महापौर प्रतिनिधि डॉ सुशील तिवारी ने सागर संसदीय क्षेत्र से प्रत्याशी डॉ लता वानखेड़े के समर्थन में अम्बेडकर वार्ड में आम सभा को संबोधित किया।
अम्बेडकर वार्ड में भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशी डॉ लता वानखेड़े के पक्ष में आम सभा आयोजित की गई। सभा के दौरान बड़ी संख्या में महिलाओं एवं वार्डवासियों की उपस्थिति रही। सभा को संबोधित करते हुए डॉ सुशील तिवारी ने उपस्थित समस्त मातृ शक्ति को प्रणाम करते हुए महिलाओं को भारतीय जनता पार्टी द्वारा महिलाओं को सशक्त, आत्मनिर्भर बनाने हेतु चलाई जा रही योजनाओं, नारी वंदन अधिनियम आदि के बारे में विस्तृत जानकारी दी. महापौर प्रतिनिधि डॉ सुशील तिवारी ने माताओं बहनों से निवेदन किया कि आगामी 7 मई को हमारी और आपकी बहन डॉ लता वानखेड़े जी के पक्ष में वोट करने अवश्य जाएं। सभा उपरांत महापौर प्रतिनिधि डॉ सुशील तिवारी जी ने युवा नेता रिशांक तिवारी एवं भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ वार्ड में घर-घर पहुंचकर चुनाव प्रचार किया। इस दौरान एमआईसी सदस्य धर्मेंद्र खटीक, पार्षद प्रतिनिधि विशाल खटीक, पार्षद सूरज घोषी, पार्षद प्रतिनिधि अमन चौरसिया ,छविलाल यादव, खड़क सिंह,कृष्ण कुमार ठाकुर, प्रदीप जाटव, नीरज करोसिया, मोनू लाडिया, शुभम नामदेव, प्रज्ज्वल भारद्वाज, सपन ताम्रकार, मनोज रैकवार, टिंकू साहू, शुभम् पहलवान, संदीप साहू,गणेश सेन, रानू तिवारी, निष्कर्ष दुबे, विपुल समैया, सानू लाल देवाशीष दुबे शुभम सागर अन्नू जाटव रत्नेश जाटव सोनिल पाठक सहित बड़ी संख्या में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकताओं की उपस्थिति रही।











