आम आदमी पार्टी के कार्यकर्त्ता का उत्साह बड़ा -डी के सिंह।            केजरीवाल की रिहाई लोकतंत्र की जीत -आशीष ज्योतिषी

केजरीवाल की रिहाई लोकतंत्र की जीत -आशीष ज्योतिषी

आम आदमी पार्टी के कार्यकर्त्ता का उत्साह बड़ा -डी के सिंह

सागर/ आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक व दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को सुप्रीम कोर्ट द्वारा जमानत दिए जाने के निर्णय पर इंडिया एलायंस तथा आम आदमी पार्टी ने खुशी जताते हुए इसे संविधान और न्यायपालिका की जीत बताया है।
इंडिया गठबंधन की ओर से कांग्रेस प्रवक्ता आशीष ज्योतिषी ने कहा कि न्याय पालिका का यह निर्णय इंडिया गठबंधन को मजबूती प्रदान करेगा। एक मुख्यमंत्री को जेल भेजना भाजपा सरकार की तानाशाही प्रवृति को दर्शाता हैँ। देश में बदलाव की बयार चल रहीं हैँ, सरकार बदल रहीं हैँ। लोकतंत्र जीतेगा।
आम आदमी पार्टी के सागर लोकसभा महासचिव इंजी डीके सिंह ने कहा है कि अरविंद केजरीवाल का जेल जाना और जमानत पर बाहर आना इतिहास के पन्नों में दर्ज होने वाली घटना है। और हम सबके लिए हर्ष का विषय है यह सब अरविन्द जी के नेतृत्व और सभी कार्यकर्ताओं की मेहनत का परिणाम है। उन्होंने पार्टी की राष्ट्रीय एवं प्रदेश की पूरी क्रांतिकारी टीम के लिए बधाइयां दी है।
सिंह ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि जैसे ही आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल जी को सुप्रीम कोर्ट द्वारा जमानत मिलने की खबर मिली तो सागर लोकसभा के कार्यकर्ताओं में भी हर्ष व्याप्त है,और पार्टी कार्यालय मकरोनिया में कार्यकर्ताओं ने मिठाई बाटकर और पटाखे फोड़कर खुशियां मनाई, डीके सिंह ने कहा कि यह केवल आम आदमी पार्टी की जीत ही नहीं बल्कि भारत में तानाशाही और संविधान को बचाने के लिए एक बहुत ही सकारात्मक निर्णय है जो सुप्रीम कोर्ट द्वारा दिया गया. सत्य परेशान हो सकता है किंतु पराजित नहीं जिस तरह आज की तानाशाही केंद्र की सरकार विपक्ष की पार्टिया और उनके शिष्य नेतृत्व को कुचलने में लगा है आज सुप्रीम कोर्ट ने अपना फैसला सुना कर उनके मंसूओं पर पानी फेरा हैँ।

Leave a Comment

Read More