बण्डा क्षेत्रान्तर्गत गरीव परिवार के बालक की गम्भीर बीमारी से हमीदिया अस्पताल भोपाल में हुई मृत्यु अन्तिम संस्कार हेतु गृह ग्राम गनयारी लाने के लिये पीडित परिवार था परेशान बण्डा पुलिस ने ग्रह ग्राम लाकर करवाया अंतिम संस्कार

बण्डा क्षेत्रान्तर्गत गरीव परिवार के बालक की गम्भीर बीमारी से हमीदिया अस्पताल भोपाल में हुई मृत्यु अन्तिम संस्कार हेतु गृह ग्राम गनयारी लाने के लिये पीडित परिवार था परेशान बण्डा पुलिस ने ग्रह ग्राम लाकर करवाया अंतिम संस्कार

दिनांक 13.05.2024 को जरिये मोवाइल के हमीदिया अस्पताल भोपाल से सूचना प्राप्त हुई कि निवासी ग्राम गनयारी हॉल संजय कालोनी बण्डा का लडका उम्र 08 साल का गम्भीर बीमारी से पीडित होने पर हमीदिया अस्पताल भोपाल में दौरान इलाज के मृत्यु हो जाने पर व मृत बालक की मॉ की मानसिक स्थिति ठीक न होने से पीडित परिवार 03 दिन से परेशान हैं जिसकी सूचना से थाना बण्डा को सूचित किया गया मृत बालक के अन्तिम संस्कार हेतु गृह ग्राम लाने हेतु परिजनो से सम्पर्क किया जिन्होने आर्थिक स्थिति ठीक नही होने के कारण मृत बालक के शव को अन्तिम संस्कार हेतु लाने में असमर्थता व्यक्त की परिजनों ने बताया की उनकी आर्थिक स्थिति बहुत ज्यादा खराब हे बेटे का शरीर ग्रह ग्राम नही ला सकते

जानकारी होते ही बण्डा पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुये श्रीमती शिखा सोनी एसडीओपी बण्डा को भी सूचित किया जाकर थाना प्रभारी निरीक्षक नसीर फारुकी थाना बण्डा द्वारा थाना कोहेफिजा भोपाल से सम्पर्क किया पीडित के बालक उम्र 08 साल के शव का अन्तिम संस्कार हेतु थाना बण्डा पुलिस द्वारा अपनी तरफ से अपने खर्चे से थाना प्रभारी कोहेफिजा भोपाल के सहयोग से प्राइवेट एम्बुलेन्स की व्यवस्था करवा कर उसके गृह निवास संजय कालोनी लाकर परिजनो द्वारा विधि विधान से अन्तिम संस्कार कराया गया।

उक्त कार्यवाही में एसडीओपी बंडा शिखा सोनी की पहल पर थाना पुलिस बण्डा स्टाफ व थाना कोहेफिजा स्टाफ का योगदान रहा।

Leave a Comment

Read More