जिला चिकित्सालय में कांग्रेस का प्रतिनिधि मंडल पहुंचा,मैहर में उल्टी दस्त में भर्ती मरीजों से मुलाकात की

जिला चिकित्सालय में कांग्रेस का प्रतिनिधि मंडल पहुंचा,
मैहर में उल्टी दस्त में भर्ती मरीजों से मुलाकात की
सागर /6 जून। सागर की मेहर ग्राम में अज्ञात कारणों से सैकड़ो की संख्या में लोग उल्टी और पेचिस से बीमार हो रहे हैं। आज जिला कांग्रेस के अध्यक्ष द्वय डाँ आनंद अहिरवार(पूर्व सांसद ) एवं राजकुमार पचौरी के नेतृत्व में कांग्रेस के प्रतिनिधि मंडल ने जिला चिकित्सालय पहुंचकर भर्ती मरीजों से मुलाक़ात की एवं अस्पताल में मिल रहीं सुबिधाओं का जायजा लिया।
ज्ञात हो कि मेहर ग्राम में अचानक से एक ही बीमारी से लगभग चार सौ लोग पीड़ित है, जिनका अलग अलग अस्पताल में इलाज चल रहा है।
जिला शहर कांग्रेस अध्यक्ष राजकुमार पचौरी ने सिविल सर्जन डाँ आर एस जयंत से चर्चा कर कहा कि इस तरह के सभी मरीजों के लिए अलग से वार्ड दिया जाए जिनमे सभी सुबिधाये उपलब्ध हो, एवं जिन कारणों से यह बीमारी फैली है, उन कारणों की उचित जाँच कराई जाए।
जिला ग्रामीण अध्यक्ष डाँ आनंद अहिरवार ने कलेक्टर से बात करके पीड़ितों को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने का आग्रह किया, जिसपर कलेक्टर सागर ने अपनी स्वीकृति दी।
प्रतिनिधि मंडल में अमित राम जी दुबे,मुकुल पुरोहित, प्रवक्ता आशीष ज्योतिषी,अवधेश तोमर, प्रदीप पप्पू गुप्ता,जगदीश यादव, युवा कांग्रेस अध्यक्ष राहुल चौबे,शैलेंद्र तोमर,सेवादल अध्यक्ष सिंटू कटारे महेश जाटव, आनंद हेला, ब्लॉक अध्यक्ष प्रेम नारायण विश्वकर्मा, सागर साहू,शाहरुख खान, आदर्श दुबे, उमेश यादव आदि शामिल हुए।

Leave a Comment

Read More