
मकरोनिया में ट्रेफिक के बढ़ते दबाव सुधार के लिए विधायक लारिया ने अधिकारियों के साथ बैठक कर निर्णय लिए
सागर नरयावली विधायक इंजी.प्रदीप लारिया ने मकरोनिया यातायात दबाव में सुधार लाने के लिए कार्यालय में बैठक आहूत की। बैठक में सीएमओ मकरोनिया, तहसीलदार, टीआई मकरोनिया, नपा अध्यक्ष सहित ट्रैफिक सुबेदार, पटवारी, नपा अतिक्रमण अधिकारी के साथ बैठक में विधायक लारिया ने मकरोनिया चौराहे के चारों और मुख्य मार्ग पर स्थापित ट्रांसफार्मर को शासकीय जगह से अलग करने, संचालित मॉल की पार्किंग व्यवस्था सुनिष्चित कराने, फ्रूट, सब्जी, चार्ट एवं अन्य फेरी वालों को निर्धारित स्थान तय कर हॉकर्स जोन स्थापित करने, ऑटो एवं बस स्टैंड का निर्धारण, चौराहे के चारों ओर 200 मीटर नो-पार्किंग या चिन्हित निर्धारित स्थान पर पार्किंग व्यवस्था, दुकानदारों के निकले छज्जों की 3-4 फुट की एकरूपता, दुकानदार अपनी सामग्री अपनी हद में रखें, रोड या फुटबॉल तक ना बढ़ाये, अन्यथा चालानी कार्यवाही होने सहित सुव्यवस्थित आवागमन के लिए अन्य निर्णय लिए गए ।
विधायक लारिया ने कहा कि शीघ्र ही निर्णय लिए गये कार्यों की परिणिती होने पर मकरोनिया में सुव्यवस्थित एवं निर्बाध यातायात देखने मिलेगा, जाम से मुक्ति मिलेगी। उन्होंने कहा कि पुलिस, ट्रैफिक एवं नपा मकरोनिया द्वारा किए एक सप्ताह के यातायात सुधार प्रयासों से मकरोनिया ट्रैफिक में काफी सुधार आया है। नागरिकों को सुरक्षित यातायात सुनिश्चित कराना हम सभी की जिम्मेदारी है सभी मिलकर सजग प्रयास करें।











